30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाडॉक्टर पत्नी​ की​ हत्या की गुत्थी सुलझी, पति ही निकला हत्यारा ! 

डॉक्टर पत्नी​ की​ हत्या की गुत्थी सुलझी, पति ही निकला हत्यारा ! 

वंदना ने बीएएमएस किया था। उनके पति अभिषेक भी बीएएमएस डॉक्टर हैं। हत्या में आरोपी डॉक्टर का उसके पिता ने भी साथ दिया था।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक डॉक्टर ​द्वारा ​अपनी पत्नी की हत्या ​करने​ की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी है| इसके बाद पत्नी के शव को एक डिब्बे में बंद कर अपने अस्पताल ले गए। वहां से एंबुलेंस में शव को गढ़मुक्तेश्वर ले जाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने थाने जाकर अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी​|​ मृतक डॉक्टर के पिता गोंडा में ओएसडी के पद पर कार्यरत हैं​|​ ​पुलिस की गहन छानबीन के बाद यह गुत्थी सुलझी।

ईसानगर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी शिवराज शुक्ला डीए गोंडा के ओएसडी हैं​ उनके वंदना की शादी 2014 में लखीमपुर शहर के बहादुरनगर निवासी अभिषेक दीक्षित से हुई थी। वंदना ने बीएएमएस किया था। उनके पति अभिषेक भी बीएएमएस डॉक्टर हैं। हत्या में आरोपी डॉक्टर का उसके पिता ने भी साथ दिया था। लखीमपुर खीरी पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

वंदना और अभिषेक ने सीतापुर रोड इलाके में गौर नाम का अस्पताल शुरू किया। दोनों इसमें प्रैक्टिस करते थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इस बीच वंदना ने लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल, चामलपुर में प्रैक्टिस शुरू कर दी। अभिषेक वंदना के साथ मारपीट करता था। 26 नवंबर को अभिषेक और उसके पिता गौरी शंकर अवस्थी ने वंदना को घर में डंडे से पीटा। पिटाई से वंदना की मौत हो गई।
आरोपी डॉक्टर ने वंदना के पिता से कहा कि आपकी बेटी कहीं चली गई है| पिता ने लखीमपुर जाकर बच्ची के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें-

‘सीमावर्ती क्षेत्रों में मराठी स्कूलों के प्रस्तावों को मंजूरी’​:महाराष्ट्र शिक्षा कोषाध्यक्ष की मांग

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें