30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाउत्तराखंड बोर्ड: हाईस्कूल में जतिन जोशी टॉपर, बताया सफलता का राज!

उत्तराखंड बोर्ड: हाईस्कूल में जतिन जोशी टॉपर, बताया सफलता का राज!

सफलता का पूरा श्रेय स्कूल के अध्यापकों और उनके अभिभावकों को जाता है। मैं घर पर सेल्फ स्टडी किया करता था, कभी भी कोचिंग नहीं गया। मेरे क्लास टीचर गोकुल सर ने मुझे पूरे साल गाइड किया।

Google News Follow
‘उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद’ ने शनिवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। हल्द्वानी के जतिन जोशी 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रदेश में टॉप किया है। जतिन की सफलता से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मीडिया से बात करते हुए जतिन ने अपनी सफलता का राज बताया।

जतिन कुसुमखेड़ा के हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज के छात्र हैं। जतिन के प्रदेश टॉपर बनने से न केवल उनके माता-पिता और गुरुजनों को गर्व की अनुभूति हो रही है, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। मीडिया से बात करते हुए जतिन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। खास बात यह है कि उनकी बड़ी बहन ने इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी और उन्होंने प्रदेश स्तर पर 25 वां स्थान हासिल किया है।

जतिन ने बताया, “सफलता का पूरा श्रेय स्कूल के अध्यापकों और उनके अभिभावकों को जाता है। मैं घर पर सेल्फ स्टडी किया करता था, कभी भी कोचिंग नहीं गया। मेरे क्लास टीचर गोकुल सर ने मुझे पूरे साल गाइड किया।”

अपनी पढ़ाई की स्ट्रेटजी के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया, “मैं रोजाना 3-4 घंटे की पढ़ाई करता था। अगर बच्चे नियमित होकर साल भर पढ़ाई करें तो उन्हें परीक्षा में दबाव लेने की जरूरत नहीं होगी। आगे मुझे जेईई की तैयारी करनी है। मैं इंजीनियर बनना चाहता हूं।”

जतिन की बड़ी बहन ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम में 12वीं में पीसीएम स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ) में उनकी 25वीं रैंक आई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों, स्कूल के अध्यापकों को दिया था। उन्होंने सिविल सर्विसेज में जाने की इच्छा जाहिर।

जतिन के पिता ने बेटे की सफलता पर खुशी प्रकट की की। उन्होंने कहा, “हमारे बेटे ने यह मुकाम हासिल किया है, जो बहुत ही गर्व की बात है।”

स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताते हुए जतिन के प्रदेश टॉपर बनने को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने बताया, “वर्ष भर हमने प्लानिंग के साथ बच्चों को पढ़ाया। उन्हें मेरिट में कैसे लाया जाए, इसकी कोशिश की। अब हमें उसका परिणाम मिला है। पिछले वर्ष हमने इंटरमीडिएट में स्टेट टॉप किया था, और इस बार हाईस्कूल में।

 
यह भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ में अव्यवस्था पर सियासत गरम, कांग्रेस उतरेगी सड़क पर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें