26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनिया'पहचान लिया न मुझे', मां : CM योगी ने पूछा सवाल ?

‘पहचान लिया न मुझे’, मां : CM योगी ने पूछा सवाल ?

इस पर उनकी मां मुस्कुराते हुए कहती हैं,'हां पहचान लिया|

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी को माला पहनाकर पूछा- पहचान लिया न मुझे? इस पर उनकी मां मुस्कुराते हुए कहती हैं,’हां पहचान लिया|

इस मुलाकात पर सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन शशि ने कहा, ‘योगी जी की माता जी से बात हुई| माता जी ने बोला कि सबसे पहले गौ-सेवा है और जनता की सेवा तो इतना करो कि जनता याद ही करती रहे|’ उन्होंने कहा, ‘बहुत खुशी हो रही है,5 साल में वह (सीएम योगी) पहली बार घर आए|माता जी से वह नहीं मिले थे​​|2017 में मिले थे, उसके बाद अब आए हैं|’

कई सालों बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां सावित्री देवी की मुलाकात का वीडियो सामने आया है| इस वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां का पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि पहचान लिया न मुझे? इस पर उनकी मां सावित्री देवी कहती हैं कि हां पहचान लिया| दोनों की मुलाकात 5 साल बाद हो रही है|

गौरतलब है कि तीन दिन के दौरे पर अपने गृह राज्य उत्तराखंड पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपनी मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था और उनसे बातचीत भी की| सीएम योगी की अपनी मां से मुलाकात की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब इसका वीडियो सामने आया है|

​​यह भी पढ़ें-

रिजर्व बैंक ने दो साल बाद 0.40 फीसदी बढ़ाया रेपो रेट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें