29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाचारधाम यात्रा में महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा श्रद्धालु हुए पंजीकृत!

चारधाम यात्रा में महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा श्रद्धालु हुए पंजीकृत!

चारधाम यात्रा के लिए महाराष्ट्र के श्रद्धालु सबसे अधिक उत्साहित इसके साथ ही बाहरी देशों में अमेरिका के श्रद्धालुओं के सबसे अधिक पंजीकरण!

Google News Follow
चारधाम यात्रा 2025 के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। अब तक 22.52 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं में सबसे अधिक उत्साह है वहां से अब तक 3.69 लाख पंजीकरण हो चुके हैं। विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण करा रहे हैं। अमेरिका से अब तक 4991 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है और यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु बढ़-चढ़कर पंजीकरण करा रहे हैं। यात्रा के लिए अब तक कुल 22.52 लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं और आने वाले समय में पंजीकरण की संख्या में और भी अधिक इजाफा होगा।

देश में सर्वाधिक उत्साह महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं में है और यहां से अब तक 3.69 लाख पंजीकरण हो चुके हैं। वहीं, बाहरी देशों में सर्वाधिक पंजीकरण अमेरिका से हुए हैं। अमेरिका से यात्रा में शामिल होने के लिए अब तक 4,991 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। जबकि सभी बाहरी देशों से अब तक कुल 26,816 श्रद्धालु पंजीकृत हुए हैं।

राज्य में 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर 20 मार्च से आधार आधारित ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ की। वहीं, 27 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार, हरबर्टपुर और नयागांव में काउंटर लगाकर ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए गए। जिसमें से ऑनलाइन 22,30,799 पंजीकरण हुए। जबकि ऑफलाइन पंजीकरण 21,553 हो चुके हैं।

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा पूर्ण स्वरूप में शुरू हो जाएगी। आखिर में 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खोले जाएंगे। अब तक सर्वाधिक पंजीकरण केदारनाथ के लिए हुए हैं।

ऑफलाइन पंजीकरण के लिए काउंटर की संख्या: ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20 और विकासनगर में 15 के साथ ही साथ यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए ऑनलाइन पंजीकरण: वेबसाइट – registrationandtouristcare.uk.gov.in तथा मोबाइल एप – Tourist care Uttarakhand के साथ ही हेल्पलाइन नंबर : (0135 – 1364) भी जारी किया गया है|

समूह में आने वालों को होटल-धर्मशाला में पंजीकरण चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी यूटीडीबी के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा में समूह में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होटल, धर्मशाल और उनके ठहराव स्थल पर पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए ऋषिकेश में 25, हरिद्वार में 15 और विकासनगर में पांच टीम गठित की गई हैं। जो सभी होटल, धर्मशाला और ठहराव स्थल में पहुंचकर श्रद्धालुओं का पंजीकरण करेंगी।

यह भी पढ़ें-

आप नेताओं मनीष और जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें