28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाआप नेताओं मनीष और जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज!

आप नेताओं मनीष और जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज!

एसीबी ने एक बयान में कहा कि यह घोटाला करीब 2,000 करोड़ रुपये का है और इसमें अत्यधिक बढ़ी हुई दरों पर ठेके दिए गए थे।

Google News Follow
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,748 कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसीबी ने एक बयान में कहा कि यह घोटाला करीब 2,000 करोड़ रुपये का है और इसमें अत्यधिक बढ़ी हुई दरों पर ठेके दिए गए थे।
बयान के अनुसार, कथित तौर पर प्रत्येक कक्षा का निर्माण 24.86 लाख रुपये में किया गया, जो सामान्य लागत से लगभग पांच गुना अधिक है। बयान के मुताबिक, यह कार्य कथित तौर पर आप से जुड़े ठेकेदारों को सौंपा गया था।
एसीबी के अनुसार, केंद्रीय सतर्कता आयोग के मुख्य तकनीकी परीक्षक की रिपोर्ट में प्रोजेक्ट में कई गड़बड़ियों को ओर इशारा किया गया था। इस रिपोर्ट को करीब तीन वर्षों तक दबाकर रखा गया। सक्षम प्राधिकारी से धारा 17-ए पीओसी अधिनियम के तहत परमिशन मिलने के बाद केस दर्ज किया गया।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने वर्ष 2019 में कई सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण में वित्तीय भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार ने प्रति क्लासरूम 28 लाख रुपये खर्च किए, जबकि एक क्लासरूम के निर्माण में 5 लाख रुपये लगते हैं। इसके अलावा, यह आरोप लगाया गया है कि परियोजना 34 ठेकेदारों को दी गई थी, जिनमें से अधिकांश कथित तौर पर AAP से जुड़े हैं।

उल्लेखनीय है पहले से आबकारी नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन जांच का सामना कर रहे हैं। इन मामलों में दोनों नेता जेल भी जा चुके हैं, लेकिन फिलहाल दोनों जमानत पर बाहर हैं।

यह भी पढ़ें-

SC: 1996 मध्यस्थता कानून के फैसलों को संशोधित कर सकती हैं अदालतें!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें