25 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमक्राईमनामा'पुलिस को जिंदा जलाने का था प्लान...', गोली मारने का आदेश​ !

‘पुलिस को जिंदा जलाने का था प्लान…’, गोली मारने का आदेश​ !

100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए​|​2 लोगों की मौत हो गई​|​ शहर में उपद्रव मचा रहे उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है​|​

Google News Follow

Related

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में एक अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़े जाने को लेकर भारी हिंसा भड़क गई। थाने के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ियों और बाइक में आग लगा दी गई|थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों को पीटा गया| थाने पर पथराव और पेट्रोल बम से हमला किया गया| इस हिंसा के बाद शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है|

​​क्षेत्राधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि थाने में अधिकारियों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है​|​100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए​|​2 लोगों की मौत हो गई​|​ शहर में उपद्रव मचा रहे उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है​|​

​​डीएम ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर शहर में अवैध मदरसों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है​|​ इसी बीच भीड़ उग्र हो गयी. भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया​|​अतिक्रमण हटाने वाली टीम पर भारी संख्या में पथराव किया गया​|​ घरों और दुकानों पर पथराव किया गया​|​अतिक्रमण हटाए जाने के आधे घंटे बाद ही शहर में हिंसा भड़क उठी​|​ डीएम वंदना सिंह ने बताया कि थाने के पास भीड़ जमा हो गई थी​|​ किसी भी पुलिसकर्मी की भीड़ से कोई बहस नहीं हुई​|​ हालाँकि, भीड़ फिर भी पुलिस स्टेशन में घुस गई और तोड़फोड़ की।

​ये कार्रवाई सिर्फ एक निर्माण पर नहीं: पिछले 15-20 दिनों से हल्द्वानी में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चल रहा है​|​ डीएम वंदना सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। हल्द्वानी में शहर में अतिक्रमण हटाकर सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है​|​ इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं​ |

कुछ लोगों को मिला कोर्ट का समय : इस संबंध में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किये गये थे​|​ डीएम वंदना सिंह ने बताया कि सभी की समस्याएं सुनकर रास्ता निकालने का प्रयास किया गया। कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट भी गए​|​ कुछ लोगों को कोर्ट से मोहलत मिली, कुछ को नहीं​|​ नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण हटाने का काम किया है​|​ यानी किसी भी तरह का अतिक्रमण हटाने का कोई इरादा नहीं था​|​

​यह भी पढ़ें-

भारत ने म्यांमार के साथ मुक्त आवागमन व्यवस्था की समाप्ती: देश की सुरक्षा सबसे ऊपर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,170फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें