29 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनिया25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं के लिए होगी...

25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं के लिए होगी खास सुविधा

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) को ऑनलाइन बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने मार्च में कहा था कि आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए कुल 6.34 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा 25 अप्रैल को शुरू होने वाली है। अधिकारियों ने कहा कि भक्त पैदल चलने के साथ-साथ हेलीकॉप्टर से भी केदारनाथ धाम पहुंच सकेंगे।
राज्य के पर्यटन विभाग के अनुसार केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की हेलीकॉप्टर से यात्रा की सुविधा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) को ऑनलाइन बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने मार्च में कहा था कि आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए कुल 6.34 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने बताया है,अब तक 6.34 लाख से अधिक भक्तों ने चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से 2.41 लाख पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए और 2.01 लाख बद्रीनाथ धाम के लिए, 95,107 यमनोत्री के लिए और 96,449 गंगोत्री धाम के लिए किए गए हैं।

चारधाम यात्रा के लिए 6.34 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, CM पुष्कर धामी ने ने कहा था कि चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य जांच के लिए हेल्थ एटीएम स्थापित किया जाएगा। इस सुविधा से श्रद्धालुओं को काफी सुविधाएं मिलेंगी। चार धाम यात्रा मार्ग पर चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह एक अच्छा कदम होगा।

इससे पहले 11 मार्च को रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने 22 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारी शुरू कर दी थी। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भारत में सबसे लोकप्रिय हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है। यह तीर्थ चार पवित्र स्थलों की यात्रा है। ये चारों स्थल बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में हिमालय में उच्च स्थान पर स्थित है।

उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में ऊंचाई वाले मंदिर का हर साल लगभग छह महीने के लिए बंद रहते हैं। ये मंदिर गर्मियों में (अप्रैल या मई) खुलते हैं और सर्दियों की शुरुआत (अक्टूबर या नवंबर) में बंद हो जाते हैं। चारधाम यात्रा 22 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। केदारनाथ 25 अप्रैल को और बद्रीनाथ 27 अप्रैल को खुलेगा।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे मैं कारतूस हूं, मैं झुकेगा नहीं घुसेगा​ – देवेंद्र फडणवीस ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,249फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें