27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनिया17 दिनों बाद श्रमिकों ने जीती जिंदगी की जंग, सुरंग में फंसे...

17 दिनों बाद श्रमिकों ने जीती जिंदगी की जंग, सुरंग में फंसे 41 मजदूर बाहर आये

लगभग 400 घंटे बाद उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से निकाले जाने के बाद मजदूरों का फूल माला से स्वागत

Google News Follow

लगभग 400 घंटे बाद उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है। आखिरकार 17 दिनों बाद मजदूरों ने जिंदगी की जंग जीत ली। बता दें कि सुरंग से बाहर निकाले गए सभी मजदूर स्वस्थ थे। सुरंग से निकाले जाने के बाद फूलों से स्वागत किया गया। उसके बाद उन्हें एम्बुलेंस अस्पताल ले जाया गया। मौके पर मजदूरों के परिजन भी मौजूद थे।

सुरंग से बाहर आने के बाद मजदूरों ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद किया। सुरंग से सबसे पहले विजय नामक मजदूर बाहर आया। विजय के सुरंग से बाहर आने के बाद तालियां बजी और भारत माता की जय के नारे लगे। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने मजदूरों से मुलाक़ात की।

मजदूरों को मेडिकल जांच और देखभाल के लिए चिन्यालीसौंड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पहले से ही 41 बेड तैयार किये गए हैं। यहां पर मजदूरों की जांच के बाद ही उन्हें उनके घर जाने की इजाजत मिलेगी। यहां आठ राज्यों के 41 मजदूर फंसे थे। जिसमें उत्तराखंड के 2, हिमाचल प्रदेश के एक, उत्तर प्रदेश के आठ, बिहार के पांच,पश्चिम बंगाल के तीन , असम के दो , झारखंड के 15 और ओडिशा के पांच मजदूर शामिल थे।

 

ये भी पढ़ें

आईपीएल 2024: पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी पर मनसे ने कसा तंज !

‘…तो अब तक गिर गई होती सरकार’, राहुल नार्वेकर के ‘उस’ बयान पर राऊत की आलोचना!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें