25 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमदेश दुनियापटना से रांची के लिए वंदे भारत का आज ट्रायल रन, यहाँ...

पटना से रांची के लिए वंदे भारत का आज ट्रायल रन, यहाँ देखिए टाइम-टेबल और रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं ट्रेन का उद्घाटन।

Google News Follow

Related

देश की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का आज से पटना से रांची के बीच ट्रायल रन शुरू हुआ है। पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पटना जंक्शन से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना किया गया। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रांची स्टेशन पर स्वागत के लिए सीनियर डीआरएम, डीसीएम समेत रेलवे के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। हालांकि आज ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में आम यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6:55 पर खुलने के बाद 8.20 मिनट पर गया जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 08.30 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में रांची से पटना के लिए 14.20 बजे खुलकर 19.00 बजे गया पहुंचेगी और यहां से 19.10 बजे खुलकर 20.25 बजे पटना पहुंचेगी।

पटना-रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत इसी महीने में होनी है। हालांकि, उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस ट्रेन का उद्घाटन किया जा सकता है। इसे लेकर भी रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। वहीं आज इस ट्रेन को चलाने के लिए पहले ही लोको पायलट को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है।

आज के ट्रायल के दौरान आम यात्रियों को ट्रेन में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। रेलवे विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटे है, जबकि सामान्य तौर पर यह ट्रेन 110 से 130 किलोमीटर की गति से दौड़ेगी।

ये भी देखें 

​मानसून की रफ्तार तेज, महाराष्ट्र का इंतजार होगा खत्म​! ​

गाजियाबाद धर्मांतरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बद्दो नहीं यह है असली नाम    

​’मैं शरद पवार और…” विपक्ष के आरोपों पर सुप्रिया सुले का करारा जवाब​ ​​!​

​किसान​ संघ के अध्यक्ष शेट्टी ने सरकार पर निशाना साधा ! ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,229फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें