26 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाज्ञानवापी विवाद: मुस्लिम पक्ष को झटका, कोर्ट ने खारिज की सभी याचिकाएं

ज्ञानवापी विवाद: मुस्लिम पक्ष को झटका, कोर्ट ने खारिज की सभी याचिकाएं

हाई कोर्ट ने निचली अदालत में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल सुनवाई के खिलाफ दायर मुस्लिम पक्ष की याचिकाओं को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

Google News Follow

वाराणसी के ज्ञानवापी मंदिर मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका दिया है। हाई कोर्ट ने निचली अदालत में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल सुनवाई के खिलाफ दायर मुस्लिम पक्ष की याचिकाओं को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुन्नी वक्फ बोर्ड और अंजुमन कमेटी ने उन याचिकाओं को खारिज करने की अपील की थी,जिसमें हिन्दू पक्ष ने यह दावा कि था कि ज्ञानवापी मस्जिद मंदिर की जगह पर बनी है और उन्हें पूजा करने का अधिकार है। इतना ही नहीं हिन्दू पक्ष ने यह भी दावा किया था कि अब उसका स्वरूप मंदिर के रूप में तब्दील किया जाना चाहिए। इस मामले में निचली अदालत में सुनवाई चल रही थी,जिस पर मुस्लिम पक्ष ने रोक लगाने की मांग की थी।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि ज्ञानवापी मामला1991 का प्लेसेज ऑफ़ वर्शिप एक्ट के तहत नहीं आता है। इस कानून में कहा गया था कि 1947 में जिन धार्मिक स्थलों का जो स्वरूप था वही माना जाएगा और उसमें कोई तब्दीली नहीं की जाएगी। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि इस मामले की सुनवाई छह माह के अंदर पूरी की जाए।

इतना ही नहीं, कोर्ट ने एक बड़ी ही महत्वपूर्ण टिप्पणी की है, कोर्ट ने कहा है कि किसी धार्मिक स्थल का एक ही कैरेक्टर हो सकता है। वह चाहे तो मंदिर हो सकता है या मस्जिद ही हो सकता है। बता दें कि हिन्दू पक्ष का दावा है किज्ञानवापी मंदिर को तोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद बनाई गई है। उसकी दीवारों पर हिन्दू देवी देवताओं के चित्र और चिन्ह हैं। इसको लेकर एएसआई का सर्वे भी हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट को सोमवार को अदालत में पेश भी किया गया।

ये भी पढ़ें

IPL 2024 Auction:​ नीलामी​ ​में कौन बिकेगा सबसे महंगा और कौन रहेगा अनसोल्ड?​

सलीम कुत्ता मामले में संजय राउत पर गिरी गाज, एक महीने के अंदर ​जाएंगे जेल​ !

जब पीएम मोदी ने एक महिला को ​चुनाव लड़ने का दिया सीधा ऑफर​ !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें