24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाविहिप का श्रद्धांजलि यज्ञ, पहलगाम हमले के शहीदों को समर्पित!

विहिप का श्रद्धांजलि यज्ञ, पहलगाम हमले के शहीदों को समर्पित!

अब देशवासियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने आसपास पल रहे आस्तीन के जिहादी सांपों को ठीक से पहचान कर उन्हें बेनकाब करते हुए शीघ्र सुरक्षाबलों के हवाले करें।

Google News Follow
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। इन हत्याओं के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने के लिए गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित आर्य समाज मंदिर में राष्ट्र रक्षा यज्ञ आयोजित किया। इस यज्ञ का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करना था।

वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां देने के बाद विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि हमलावर आतंकियों और उनके समर्थक पाकिस्तान को सबक सिखाने का कार्य हमारे देश के सक्षम नेतृत्व ने शुरू कर दिया है। अब देशवासियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने आसपास पल रहे आस्तीन के जिहादी सांपों को ठीक से पहचान कर उन्हें बेनकाब करते हुए शीघ्र सुरक्षा बलों के हवाले करें।

उन्होंने आगे कहा कि अब केवल घटना की निंदा करना पर्याप्त नहीं है। हिंसा, आतंकवाद और घृणा फैलाने वाले जहरीले सांपों को बिलों में से निकालकर उनके फन कुचलने होंगे। अब खून और पानी का खेल साथ-साथ नहीं चलेगा। जितने भी पाकिस्तानी नागरिक या पाक परस्त मानसिकता के लोग हों, उन सभी को जल्द सीमा पार खदेड़ना होगा। इसके लिए हमें शासन, प्रशासन और सरकारों के नाक, कान और आंख बनना होगा।

वैदिक विदुषी दर्शनाचार्य विमलेश आर्या के ब्रह्मत्व में आयोजित इस राष्ट्र रक्षा यज्ञ में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। साथ ही, दोषियों को कठोर दंड दिलाने के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह संजय सीकरिया, विश्व हिंदू परिषद दक्षिण दिल्ली के मंत्री राधाकृष्ण, सेवा भारती की प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य प्रकाश मिश्र, आर्य समाज संतनगर के मंत्री डॉ. वरुण कुमार, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सूद व ट्रस्टी राज रानी, कमला नेहरू कॉलेज के समाजसेवी प्रो. डॉ. अंकुर राज, कौशलेश, विजपाल कौशिक, छोटे लाल, हितेश आर्या सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-

सीमा हैदर को भी छोड़ना होगा भारत? पाक नागरिकों को अल्टीमेटम!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें