29.3 C
Mumbai
Thursday, May 21, 2026
होमदेश दुनियाआस्‍ट्रेलिया की विक्‍टोरिया ने बक्‍सर के जय प्रकाश के साथ लिए सात...

आस्‍ट्रेलिया की विक्‍टोरिया ने बक्‍सर के जय प्रकाश के साथ लिए सात फेरे

आस्ट्रेलिया में पली-बढ़ी और यहां की भाषा से अंजान होने के बाद भी यहां की संस्कृति विक्टोरिया को भा रही है। उसके माता-पिता भी बेटी का कन्यादान कर प्रसन्न हैं।

Google News Follow

Related

बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत कुकुढ़ा गांव के रहने वाला जय प्रकाश का सात समंदर पार वाला प्यार सात फेरों में बंध गया। आस्ट्रेलिया में पढ़ाई के दौरान परवान चढ़ा कुकुढा के पूर्व मुखिया नंदलाल यादव के बड़े पुत्र जयप्रकाश और आस्ट्रेलिया के स्टीवन टाकेट एवं माता अमेंडा टाकेट की बेटी विक्टोरिया के लव स्टोरी की हैप्पी एंडिंग हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की दुल्हन और बक्सर के दूल्हे की हिन्दू रीति रिवाज से हुई शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस शादी से दोनों ही परिवार के लोग काफी खुश हैं। शादी में शामिल दुल्हन के माता-पिता को भी भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज के साथ हुई यह शादी बेहद अच्छी लगी।

एमएस सिविल इंजीनियर के पद पर आस्ट्रेलिया में पदस्थापित जयप्रकाश को पढ़ाई के दौरान ही आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर के जिलांग की रहने वाली विक्टोरिया से आंखें चार हो गई्ं। जय प्रकाश ने वहां रहकर वर्ष 2019 से 2021 तक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हुआ और आखिरकार उन लोगों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। फिर दोनों ने अपने घरों में अपने प्यार के बारे में बताया।

जय प्रकाश के पिता पूर्व मुखिया नंदलाल यादव ने बताया कि बेटे की पसंद को वे लोग ना नहीं कर पाए और शादी के लिए तैयार हो गए। हालांकि, उन्‍होंने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी गांव पर करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस पर दुल्हन के मां-बाप राजी हो गए। फिर क्या था, शादी का मुहूर्त निकलवाया गया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

लड़की के मां-बाप और लड़की उनके लड़के के साथ यहां आ गए और दोनों की शादी धूमधाम से हो गई। उन्होंने बताया कि इस शादी से घरवाले, नाते रिश्तेदार सहित गांव एवं आसपास के लोग खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। पूर्व मुखिया ने बताया कि घर में अब छोटे बेटे की शादी तैयारी चल रही है। बताया कि छोटे बेटे की शादी के बाद  बड़ा बेटा फिर आस्ट्रेलिया चला जाएगा।

सात समंदर पार से अपने प्यार काे पाने के लिए अपने माता पिता के साथ यहां आई विक्टोरिया आस्ट्रेलिया में शिक्षिका के पद के रूप में कार्यरत हैं। आस्ट्रेलिया में पली-बढ़ी और यहां की भाषा से अंजान होने के बाद भी यहां की संस्कृति विक्टोरिया को भा रही है। उसके माता-पिता भी बेटी का कन्यादान कर प्रसन्न हैं। कहते हैं, उनकी बेटी बिहारी दामाद के साथ खुश रहेगी।

यह भी पढ़ें-

Laundering-Terror Financing: सख्त फैसला लेगा भारत – सीतारमण

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,481फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें