30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामाचाय में थूकने वाले नौशाद और हसन अली का वीडिओ वायरल, लोग...

चाय में थूकने वाले नौशाद और हसन अली का वीडिओ वायरल, लोग कह रहें ‘थूक जिहाद’!

शिकायत के बाद मसूरी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Google News Follow

उत्तराखंड के मसूरी में चाय में थूकने का घिनौना मामला सामने आया है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार, घटना लाइब्रेरी चौक की है। यहां एक पर्यटक ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में एक युवक चाय पर थूकता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसके बाद दोनों फरार हैं।

पुलिस के अनुसार मामला कुछ दिन पुराना है। देहरादून के नेहरू ग्राम निवासी हिमांशु बिश्नोई 29 सितंबर 2024 को मसूरी घूमने आए थे। हिमांशु की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक मसूरी में लाइब्रेरी चौराहे पर खड़े होकर दो युवक चाय, मैगी, बन बटर बेचते दिखे। इलाके में घाना कोहरा था इसी लिए चाय ऑर्डर कर मोबाईल फ़ोन से शूटिंग करने लगे। इस बार उसी चाय की दुकान पर एक युवक चाय के बर्तन में थूकता हुआ नजर आया और मोबाइल कैमरे में कैद हो गया।

यह भी पढ़ें:

लालू के करीबी की 25 करोड़ की संपत्ति जब्त, बढ़ सकती है लालू यादव की मुश्किलें?

कानपूर में गांजा तस्करों का एनकाउंटर 8 से 10 किलो का मादक पदार्थ बरामद!

फर्जी बाबाओं को चिन्हीत कर लगेगी रोक, अखाडा परिषद का प्रयागराज में कुंभ को लेकर फैसला!

इस मामले में जब चाय विक्रेताओं से पूछा गया तो उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और नौशाद अली व हसन अली का नाम सामने आया। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर सबूत पेश किए। शिकायत के बाद मसूरी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आगे कहा कि दोनों आरोपी भाई हैं और वे अभी भी फरार हैं। आरोपियों की तलाश जारी है। इस बीच इस मामले पर लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए इसे ‘थूक जिहाद’ कहना शुरू किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें