29.4 C
Mumbai
Thursday, July 16, 2026
होमदेश दुनियाविजय सेतुपति बोले, मिस्किन 1000 रुपए देकर करवाते बेहतरीन काम! 

विजय सेतुपति बोले, मिस्किन 1000 रुपए देकर करवाते बेहतरीन काम! 

उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मिस्किन रोजाना सेट पर अच्छा काम करने वाले एक टेक्नीशियन और एक जूनियर आर्टिस्ट को सम्मानित करते थे।

Google News Follow

Related

दक्षिण भारतीय सिनेमा के निर्देशक मिस्किन अपनी आगामी फिल्म ‘ट्रेन’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म के टीजर लॉन्च के दौरान अभिनेता विजय सेतुपति ने निर्देशक के काम करने के अनोखे तरीके का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मिस्किन रोजाना सेट पर अच्छा काम करने वाले एक टेक्नीशियन और एक जूनियर आर्टिस्ट को सम्मानित करते थे। इसके लिए वह दोनों को 1000-1000 रुपए का इनाम देते थे। इस इनाम के जरिए वह टीम के सदस्यों का सम्मान करते थे।

विजय सेतुपति ने कहा, ”मिस्किन ने इस फिल्म को बनाते समय रोजाना सिर्फ 2000 रुपए खर्च करके लोगों से बेहतरीन काम करवाया। उन्होंने हर दिन सेट पर सबसे अच्छे टेक्नीशियन और सबसे अच्छे जूनियर आर्टिस्ट को 1000-1000 रुपए का पुरस्कार देने की शुरुआत की, जिससे हर कोई अपने काम को बेहतर तरीके से करने की कोशिश करता था।”

विजय ने कहा, ”इनाम देने के चलते, टीम के लोग और ज्यादा मेहनत करते थे। इसके पीछे बात सिर्फ पैसे की नहीं थी। असली खुशी इस बात की थी कि उनके काम को सम्मान मिल रहा है और उन्हें सबके सामने सराहा जा रहा है।”

अभिनेता ने बताया, ”पुरस्कार देने का तरीका भी काफी खास था। कभी मैं चुने गए बेस्ट टेक्नीशियन और जूनियर आर्टिस्ट को पुरस्कार देता था, तो कभी फिल्म की हीरोइन उन्हें सम्मानित करती थीं। विजेताओं का चयन करना और फिर उनके काम की सराहना करना उनके लिए बहुत खुशी का पल होता था। हर दिन फिल्म का सेट किसी त्योहार के आयोजन जैसा महसूस होता था।”

विजय सेतुपति ने मिस्किन के व्यक्तित्व की भी तारीफ की। उन्होंने कहा,”वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपने आसपास मौजूद हर इंसान को ध्यान रखते हैं। वह सभी के साथ बहुत अच्छे और दयालुता से पेश आते हैं। वह अपने ज्ञान और अनुभव को दूसरों के साथ बांटने में विश्वास रखते हैं।”

बता दें कि फिल्म ‘ट्रेन’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया।

फिल्म के 43 सेकंड के टीजर में एक तेज रफ्तार से चलती ट्रेन दिखाई गई है, जिसे कुछ खतरनाक लोग अपने कब्जे में ले लेते हैं। ट्रेन में बैठे यात्री डर और घबराहट में हैं। ऐसे में विजय सेतुपति का किरदार अकेले ही इन लोगों का सामना करता है।

इस फिल्म का निर्माण वी क्रिएशंस के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा नासिर, श्रुति हासन, के.एस. रविकुमार, संपत राज, इरा दयानंद और प्रीति करण जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

निर्माताओं ने पहले ही घोषणा कर दी है कि ‘ट्रेन’ इसी साल अगस्त में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,057फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें