29.6 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमदेश दुनियाविक्रांत मैसी बोले- ‘कौन कहता है पृथ्वीराज मोहम्मद गौरी से हार गए?’

विक्रांत मैसी बोले- ‘कौन कहता है पृथ्वीराज मोहम्मद गौरी से हार गए?’

इंस्टाग्राम पर टीवी शो से जुड़े पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कम लोग ही जानते हैं कि इतिहास मेरा फेवरेट सब्जेक्ट रहा है।

Google News Follow

अभिनेता विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उनका पसंदीदा विषय इतिहास है। हाल ही में टीवी पर देखे गए एक शो के प्रोमो का जिक्र करते हुए उन्होंने फैंस से सवाल भी किया। उन्होंने चौहान वंश के राजा पृथ्वीराज चौहान के लिए कहा, “कौन कहता है पृथ्वीराज, मोहम्मद गौरी से हार गए? वह हमेशा विजेता रहेंगे।

इंस्टाग्राम पर टीवी शो से जुड़े पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कम लोग ही जानते हैं कि इतिहास मेरा फेवरेट सब्जेक्ट रहा है। मैं आज भी यूं ही इतिहास की किताबें पढ़ता हूं। क्योंकि, आज को समझने के लिए बीते हुए कल को समझना बहुत जरूरी है।”

अभिनेता ने फैंस से सवाल करते हुए लिखा, “हाल ही में मैंने किसी टीवी चैनल पर एक आने वाले शो का प्रोमो देखा तो मन में एक बात आई। कौन कहता है कि पृथ्वीराज चौहान, मोहम्मद गौरी से हार गए? पृथ्वीराज चौहान ने बार-बार गौरी को युद्ध में हराया और बार-बार माफ किया। जब एक बार गौरी ने छल से बाजी जीती, तो उसने पृथ्वीराज को कैद कर लिया, उनकी आंखें निकलवा लीं और जानवरों जैसी मौत दी। लेकिन, किताबें कहती हैं और हमारा पड़ोसी देश सोचता है कि पृथ्वीराज हार गए। ये गलत है।”

विक्रांत ने आगे कहा, “पृथ्वीराज हारे नहीं। देश, समाज, सभ्यता…ये एक घटना और एक युद्ध से बनते या बिगड़ते नहीं हैं। इन फैसलों में सदियों और कभी-कभी हजारों साल लग जाते हैं। आज, लगभग 1000 साल बाद भी, पृथ्वीराज चौहान की जन्मभूमि आबाद है। दिल्ली, अजमेर और पूरा हिंदुस्तान खुशहाल है, तरक्की कर रहा है। वहीं, मोहम्मद गौरी घोर (अफगानिस्तान का एक शहर) पूरे संसार में सबसे पिछड़ा इलाका बन गया है।”

विक्रांत ने पोस्ट के अंत में बताया कि उन्हें देश के वीर शासक पर गर्व है। उन्होंने लिखा, “पृथ्वीराज आज भी आबाद हैं। हमें उन पर गर्व है। लेकिन, मोहम्मद गौरी का नाम लेने वाला आज उनके देश में कोई नहीं है।”

यह भी पढ़ें-

UP: तकनीकी खराबी से अपाचे हेलीकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिंग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें