25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम मध्य रेलवे: मध्य प्रदेश को मिलने जा रही एक और वंदे...

पश्चिम मध्य रेलवे: मध्य प्रदेश को मिलने जा रही एक और वंदे भारत! दो राज्यों को जोड़ेगी!

ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस एमपी को दो राज्यों को जोड़ेगी। ये ट्रेन प्रदेश के जबलपुर से चलेगी और महाराष्ट्र के चांद फोर्ट स्टेशन तक जाएगी।

Google News Follow

मध्यप्रदेश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस वंदे भारत की सौगात मिलने जा रही है। इसके लिए भारतीय रेलवे ने ट्रेन का रूट और शेड्यूल तय कर लिया है। ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस एमपी को दो राज्यों को जोड़ेगी। ये ट्रेन प्रदेश के जबलपुर से चलेगी और महाराष्ट्र के चांद फोर्ट स्टेशन तक जाएगी। पहले इसे जबलपुर से रायपुर तक चलाने का प्रस्ताव था लेकिन रेल प्रशासन ने यह रूट बदलने का फैसला लिया।

मध्यप्रदेश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस वंदे भारत की सौगात मिलने जा रही है। इसके साथ ही जबलपुर को दो वंदे भारत एक्सप्रेस मिल जाएगी। रेलवे ने पहले जबलपुर से गोंदिया के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की जिसका रूट रायपुर होते हुए तय किया था। अब रूट बदल दिया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस अब जबलपुर से गोंदिया होते हुए चांद फोर्ट स्टेशन तक चलाई जाएगी। 

रेलवे ने नये मार्ग की घोषणा कर नया शेड्यूल भी बना लिया है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते ही नई वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी। इसी के साथ जबलपुर को दो वंदे भारत एक्सप्रेस मिल जाएगी। दरअसल, जबलपुर से महाराष्ट्र के चांद फोर्ट स्टेशन करीब 476 किमी दूर है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस 8.35 घंटे में ये दूरी तय करेगी। 

बता दें कि पश्चिम मध्य रेल मंडल ने नए रूट के साथ ही जबलपुर-चांद फोर्ट वंदे भारत का नया शेड्यूल भी बना लिया है। प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार ट्रेन जबलपुर से सुबह 6.30 बजे रवाना होगी और नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया होते हुए चांद फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी। 

वही, वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3.45 बजे चांद फोर्ट स्टेशन से रवाना होकर देर रात जबलपुर पहुंचेगी। पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार नई वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रस्तावित समय सारणी रेलवे बोर्ड को भेज दी है। बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन चालू कर दी जाएगी।

रेलवे के अनुसार,जबलपुर चांद फोर्ट वंदे भारत सुबह 6.30 बजे जबलपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 6.40 बजे मदन महल, 7.10 बजे नैनपुर, 8.28 बजे बालाघाट, 9.30 बजे गोंदिया, 11.53 बजे नागभीर और दोपहर 1.45 बजे चांद फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी। 

चांद फोर्ट स्टेशन से वंदेभारत एक्सप्रेस दोपहर 3.45 बजे रवाना होगी, 6.18 बजे नागभीर स्टेशन, 5.50 बजे गोंदिया स्टेशन, 6.35 बजे बालाघाट, 8.15 बजे नैनपुर और रात 12.20 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल: महाकुंभ पर टीएमसी प्रमुख का विधानसभा में विवादित बयान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें