मुंबई। यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे ने 4 स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित करने का फैसला लिया है। विवरण इस प्रकार हैं:-
1. ट्रेन नंबर 09097/09098 बांद्रा टर्मिनस- बरौनी स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर (2 फेरे)
ट्रेन नंबर 09097 बांद्रा टर्मिनस- बरौनी स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित किया गया है और अब यह ट्रेन 29 मई, 2021 को भी चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 09098 बरौनी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित किया गया है और अब यह ट्रेन 1 जून, 2021 को भी चलेगी।
2. ट्रेन नंबर 09061/09062 बांद्रा टर्मिनस- बरौनी स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर (2 फेरे)
ट्रेन नंबर 09061 बांद्रा टर्मिनस- बरौनी स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित किया गया है और अब यह ट्रेन 31 मई, 2021 को भी चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 09062 बरौनी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित किया गया है और अब यह ट्रेन 3 जून, 2021 को भी चलेगी।
3. ट्रेन नंबर 09049/09050 मुंबई सेंट्रल- समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर (4 फेरे)
ट्रेन नंबर 09049 मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित किया गया है और अब यह ट्रेन 29 एवं 31 मई, 2021 को भी चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 09050 समस्तीपुर- मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित किया गया है और अब यह ट्रेन 31 मई एवं 2 जून, 2021 को भी चलेगी।
4 . ट्रेन नंबर 09175/09176 मुंबई सेंट्रल- भागलपुर स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर (2 फेरे)
ट्रेन नंबर 09175 मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित किया गया है और अब यह ट्रेन 30 मई, 2021 को भी चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 09176 भागलपुर- मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित किया गया है और अब यह ट्रेन 1 जून, 2021 को भी चलेगी।
ट्रेन नंबर 09097, 09061, 09049 एवं 09175 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 26 मई, 2021 से नामित यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।
उपरोक्त विशेष ट्रेनें पूर्णत: आरक्षित होंगी तथा विशेष किराये के साथ परिचालित होंगी। ट्रेनों के ठहराव, परिचालन समय, संरचना, बारम्बारता और संचालन के दिनों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इन स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी।
पश्चिम रेलवे ने बढ़ाये स्पेशल ट्रेनों के फेरे
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]



