27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे, यात्रियों को बड़ी राहत!

पश्चिम रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे, यात्रियों को बड़ी राहत!

यह फैसला अगस्त 2026 के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Google News Follow
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह फैसला अगस्त 2026 के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बांद्रा टर्मिनस–भावनगर, बांद्रा टर्मिनस–भुज, बांद्रा टर्मिनस–वेरावल, मुंबई सेंट्रल–इंदौर तथा मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद के बीच चलने वाली विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरों को अगस्त 2026 के अंत तक बढ़ाया गया है।

विस्तारित ट्रेनों में 09207/09208 (बांद्रा टर्मिनस–भावनगर), 09037/09038, 09009/09010, 09011/09012 (बांद्रा टर्मिनस–भुज), 09017/09018 (बांद्रा टर्मिनस–वेरावल), 09085/09086 एवं 09079/09080 (मुंबई सेंट्रल–इंदौर) तथा 09087/09088 (मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद) शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों तक जारी रहेगा।

रेलवे ने बताया कि इन विस्तारित फेरों की बुकिंग 29 जुलाई 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। सभी ट्रेनें विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित की जाएंगी।

यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और रेक संरचना की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट से अवश्य प्राप्त करें।

 
यह भी पढ़ें-

एंटी पेपर लीक बिल मोदी सरकार की संवेदनशीलता: बांसुरी स्वराज!  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें