28 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम​ रेलवे: ​रेल यात्रियों ​की​ अब खैर नहीं, तय​ सीमा से अधिक...

पश्चिम​ रेलवे: ​रेल यात्रियों ​की​ अब खैर नहीं, तय​ सीमा से अधिक सामान ​पर देना​ होगा​ जुर्माना!

पश्चिम रेलवे के अनुसार यह प्रतिबंध आठ नवंबर तक प्रभावी रखा जायेगा। वही, दूसरी ओर तय सीमा से अधिक सामान ले जाने पर रेलवे द्वारा यात्रियों से जुर्माना लगाने की बात की जा रही है|

Google News Follow

Related

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर बीते दिनों गोरखपुर जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्रियों में भगदड़ मच गयी| इस घटना में लगभग 10 लोग घायल हो गए थे। बता दें की पश्चिम रेलवे ने पहले ही पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया हुआ है|पश्चिम रेलवे के अनुसार यह प्रतिबंध आठ नवंबर तक प्रभावी रखा जायेगा। वही, दूसरी ओर तय सीमा से अधिक सामान ले जाने पर रेलवे द्वारा यात्रियों से जुर्माना लगाने की बात की जा रही है|

​बता दें कि ​पश्चिम रेलवे की बांद्रा टर्मिनस पर बीते दिनों हुई भगदड़ के कुछ दिनों बाद पश्चिमी रेलवे ने एक नया आदेश जारी किया है। उसका कहना है कि अगर यात्रियों का सामान उनकी संबंधित यात्रा श्रेणी के लिए स्वीकार्य व तय सीमा से अधिक होगा तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। रेलवे ने लोगों से स्टेशनों पर अधिक भीड़ न लगाने का भी आग्रह किया है।

पश्चिम रेलवे ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘रेलवे अपने प्रत्येक यात्री को अपनी यात्रा के दौरान एक निश्चित मात्रा में ही बिना किसी शुल्क के सामान ले जाने की अनुमति देता है, लेकिन स्कूटर और साइकिल जैसी वस्तुओं समेत ​लगभग साढ़े तीन फुट लंबा, साढ़े तीन फुट चौड़ा और लगभग दो फुट ऊंचे बड़े आकार के सामान को निःशुल्क ले जाने की अनुमति नहीं होगी|

इसमें आगे कहा गया, ‘पश्चिम रेलवे सभी यात्रियों से आग्रह करता है कि वे स्टेशनों पर अधिक भीड़ भाड़ से बचें और ट्रेन की समय सारणी के अनुसार केवल आवश्यक होने पर ही परिसर में प्रवेश करें तथा निर्धारित सामान सीमा का भी पालन करें।’

पश्चिम रेलवे ने सभी यात्रियों से नि:शुल्क सामान की अधिकतम सीमा से संबंधित नियमों का पालन करने की अपील की है। विज्ञप्ति में कहा गया कि यात्रा के विभिन्न वर्गों के लिए नि:शुल्क छूट अलग-अलग होती है। अगर सामान नि:शुल्क छूट से अधिक होगा, तो उसके अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें, यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और आठ नवंबर तक लागू रहेगा।

त्योहारी सीजन के दौरान पार्सल बुकिंग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, खासकर बांद्रा टर्मिनस, वापी, वलसाड, उधना और सूरत के पार्सल कार्यालयों में बुकिंग में अधिक वृद्धि हुई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से पहले पार्सल खेप को प्लेटफार्मों पर लंबे समय तक जमा न रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।​

यह भी पढ़ें-

विधानसभा​ चुनाव 2024: टिकट नहीं मिलने से ​दुखी व लापता विधायक, परिवार​ से मिले!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,136फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें