26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाक्या है "विश्वकर्मा योजना", जिसका PM मोदी ने लाल किले से किया...

क्या है “विश्वकर्मा योजना”, जिसका PM मोदी ने लाल किले से किया ऐलान 

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले से विश्वकर्मा योजना का ऐलान किया। 

Google News Follow

आज भारत 77 वां स्वतंत्रता दिवस पर मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले से विश्वकर्मा योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह योजना अगले माह से सरकार शुरू करेगी। इस योजना की शुरुआत पहले 15 हजार करोड़ रुपये से की जाएगी। पीएम मोदी ने बताया कि इस योजना के तहत कारीगरों और छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों की मदद की जाएगी।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 2023 के आम बजट में भी इस योजना का जिक्र किया था। उन्होंने इस दौरान “विश्वकर्मा योजना” की तारीफ़ की थी। तब उन्होंने कहा था कि यह योजना छोटे कारीगरों के एमएसएमईएस (MSMES) को जानने और समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा था कि सरकार हर विश्वकर्मा को संस्थागत मदद करेगी। इस योजना के तहत लोन लेने में आसानी, तकनीकी मदद, डिजिटलीकरण, कच्चा माल और प्रचार प्रसार भी शामिल है।
 बता दें कि आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण “विश्वकर्मा योजना” का ऐलान किया था। उन्होंने इसके तहत कई बड़ी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था इसके तहत कारीगरों को आर्थिक मदद के साथ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा आधुनिक तकनीकों की जानकारी, ग्रीन तकनीक,ब्रांड का प्रमोशन, लोकल और वैश्विक बाजारों को जोड़ने का काम और सामाजिक सुरक्षा भी दी जायेगी।
ये भी पढ़ें               

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, ”तानाशाही सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें?”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें