30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियाभारत में कब-कब हुए बड़े रेल हादसे?, देखिए अब तक की लिस्ट

भारत में कब-कब हुए बड़े रेल हादसे?, देखिए अब तक की लिस्ट

ओडिशा ट्रेन हादसे में 280 से ज्यादा लोगों की मौत और 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Google News Follow

ओडिशा में शुक्रवार को बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच ट्रेन दुर्घटना हुई। इस हादसे में कम से कम 233 लोग मारे गए तो वहीं 900 से अधिक घायल हुए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। आइए भारत के कुछ सबसे बड़े रेल हादसों पर एक नजर डालते हैं।

धनुषकोडी पैसेंजर ट्रेन (1964)- रामेश्वरम में चक्रवात में पंबन धनुषकोडी पैसेंजर ट्रेन के बह जाने की वजह से 126 यात्री मारे गए थे।

पेरुमन ट्रेन हादसा (1988)- 8 जुलाई, 1988 में केरल के पेरुमन के पास आईलैंड एक्सप्रेस एक लोकल पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई थी। इस हादसे में करीब 150 लोगों की मौत हो गई थी।

फिरोजाबाद ट्रेन हादसा (1995)- 20 अगस्त 1995 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में लगभग 358 लोगों की जान चली गई थी।

पंजाब ट्रेन हादसा (1998)- पंजाब के खन्ना में जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस पटरी से उतरे फ्रंटियर गोल्डन टेंपल मेल की तीन डिब्बों से टकरा गई। इस हादसे में 212 लोग मारे गए थे।

गैसल ट्रेन हादसा (1999)- 2 अगस्त 1999 में असम के गैसल के पास ब्रह्मपुत्र मेल अवध और असम एक्सप्रेस आपस में टकरा गई थी, हादसे में करीब 290 लोगों की मौत हो गई थी।

खन्ना ट्रेन हादसा (1998)- 26 नवंबर, 1998 में जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस खन्ना, पंजाब के पास कालिंदी एक्सप्रेस से टकरा गई थी। इस हादसे में करीब 212 लोगों की जान चली गई थी।

हावड़ा-राजधानी एक्सप्रेस (2002)- रफिगंज के धावे नदी के ऊपर बने ब्रीज में हावड़ा-राजधानी एक्सप्रेस पलट गई, जिसमें 140 लोग मारे गए थे।

हम्पी एक्सप्रेस हादसा (2012)- 22 मई, 2012 में हम्पी एक्सप्रेस ट्रेन हादसा हुआ था। हादसा आंध्र प्रदेश के पास हुआ था, इसमें मालगाड़ी और हुबली-बैंगलोर हम्पी एक्सप्रेस की टक्कर हो गई थी। इस दौरान ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतर गई थी और एक बोगी में आग लग गई थी, इस कारण लगभग 25 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 43 लोग घायल हुए थे।

गोरखधाम एक्सप्रेस हादसा (2014)- 26 मई, 2023 में उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर इलाके में गोरखपुर की ओर जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस खलीलाबाद स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई था और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

राजेंद्र नगर एक्सप्रेस (2016)- पुखरायन में इंदौर राजेंद्र नगर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर जाने की वजह से घातक हादसा हुआ, जिसमें 152 लोगों की मौत और 260 घायल हुए थे।

बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस हादसा (2022)- 13 जनवरी, 2022 में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के कम से कम 12 डिब्बे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार क्षेत्र में पटरी से उतर गए थे, इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 36 अन्य लोग घायल हो गए थे।

ये भी देखें 

बालासोर जाएंगे PM मोदी, घायलों को अस्पताल में दी गई 50 हजार की नगद राशि          

ओडिशा ट्रेन हादसा : गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द

​”वीर सावरकर ने भी बेईमानों पर थूका, फिर मैंने क्या किया…” संजय राउत का बयान​ !​

फिल्म ‘The Kerala Story’ को लेकर नसीरुद्दीन शाह ने दिया विवादित बयान

क्या है ‘कवच’ सिस्टम, होता तो टल सकता था ओडिशा ट्रेन हादसा?

 

 

 

 

 

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें