29.9 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाजहां-जहां मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई,वहां पर फिर से होगा मंदिर निर्माण

जहां-जहां मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई,वहां पर फिर से होगा मंदिर निर्माण

Google News Follow

मेरठ।  भाजपा विधायक और पार्टी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम एक बार फिर विवादित बयान के घेरे में फंस गए हैं. संगीत सोम ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि प्रदेश में जहां-जहां पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई, वहां पर बीजेपी दोबारा मंदिर बनवाएगी। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग आजकल सीजनल हिंदू बन रहे हैं। अपनी सरकार में संतों पर लाठीचार्ज करवाने वाले अब हरिद्वार जाकर संतों से माफी मांग रहे हैं।

योगी सरकार के 4.5 साल पूरे होने पर सभी 403 विधानसभाओं में विधायकों ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई, मेरठ के सरधना विधानसभा सीट के बीजेपी विधायक संगीत सोम भी डेढ़ सौ पन्नों का चिट्ठा लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंच गए। उन्होंने सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधना शुरू कर दिय।. उन्होंने कहा कि मिशन 2022 के आते ही बहुत से लोग सीजनल हिंदू बन गए हैं और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव तो भगवान विश्वकर्मा का मंदिर भी बनवाने का एलान कर बैठे हैं। संगीत सोम ने कहा कि बीजेपी ने लोगों को रहने लायक माहौल दिया है। लोग सुरक्षा के भरोसे के साथ अपना काम कर रहे हैं। सरकार की तमाम योजनाओं ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई है,उत्तर प्रदेश में  350 सीटों के साथ 2022 में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें