29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमराजनीतिसपा और बुद्धि नदी के दो किनारे हैं, CM योगी का अखिलेश...

सपा और बुद्धि नदी के दो किनारे हैं, CM योगी का अखिलेश यादव पर तंज

Google News Follow

नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी ने मंगलवार को सपा प्रमुख नेता अखिलेश यादव के उस ट्वीट पर तंज कसा है, जिसमें राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो एनसीआरबी के हवाले से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में दंगों में वृद्धि हुई है। जिस पर सीएम योगी ने अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा ” सपा और बुद्धि तो नदी के दो किनारे हैं” प्रदेश और देश की जनता उनके ट्वीट पर हंस रही है। बता दें कि सीएम योगी एक चैनल के मंथन कार्यक्रम अखिलेश यादव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने कल एक ट्वीट किया की उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड दंगे हुए हैं , जबकि सच्चाई यह कि एनसीआरबी ने देशभर के जो आंकड़े जारी किये उनमे राज्य में सांप्रदायिक दंगे शून्य दिखये गए हैं।

योगी ने यादव की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘वे अपनी बुद्धि और विवेक से काम नहीं कर रहे। वे ट्विटर पर निर्भर रहने वाले लोग हैं। जब कोई प्रशिक्षक आएगा और बताएगा कि तुम्हें ये लाइन बोलनी है तो वे उसे बोलेंगे। सपा और बुद्धि तो नदी के दो किनारे हैं। उनके पास कोई ऐसा ‘बुद्धिमान’ आ गया होगा, जिसने दिमाग दूसरे किनारे रखकर उन्हें यह बताया होगा और उन्होंने वही ट्वीट कर दिया होगा। प्रदेश और देश की जनता उनके ट्वीट पर हंस रही है। इन लोगों से कोई क्या कह सकता है।’’
योगी से जब यह कहा गया कि अखिलेश कह रहे हैं कि ‘‘काम हमने किया और वह (योगी) तो सिर्फ फीता काट रहे हैं, तो मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि 2017 में ये जो जोड़ी (राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन किया था) आई थी, ‘‘इन दोनों की प्रवृत्ति ही उत्तर प्रदेश को अपमानित करने की है’’।उन्होंने कहा कि आम जनता में कोई भय नहीं है, क्योंकि चारों तरफ सुरक्षा का माहौल बनाया गया है, लेकिन पेशेवर माफिया के मन में भय होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने इस आरोप को खारिज किया कि जनप्रतिनिधियों और नौकरशाही के बीच समन्वय नहीं है। योगी ने एक महंत की तरह सरकार चलाने के आरोप के जवाब में कहा, ‘‘सरकार धमक और हनक से चलती है। वह दुम दबाकर नहीं चलती। सरकार की हनक अपराधियों, समाज विरोधी तत्वों और भ्रष्टाचारियों के लिए होनी चाहिए और मुझे प्रसन्नता है कि साढ़े चार वर्ष में हमने इसमें कोई कोताही नहीं बरती। लोग योगी से डरते नहीं, योगी से आम जनता का आत्मीय संवाद है।’’
एक सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि ‘‘ये आप कह रही हैं तो मैं आपकी बात मान रहा हूं। भाजपा भारी बहुमत से सरकार बना रही है और 350 से अधिक सीटें पाकर हम आ रहे हैं और हम मुख्यमंत्री बनेंगे ।’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें