28 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमक्राईमनामारेप से पहले बच्ची को ड्रग्स देता आरोपी, जाने प्रेमोदय खाखा कौन है?...

रेप से पहले बच्ची को ड्रग्स देता आरोपी, जाने प्रेमोदय खाखा कौन है?    

बच्ची के पिता की मौत के बाद वह तनावग्रस्त रहने लगी थी।  

Google News Follow

Related

दिल्ली में सरकारी अफसर द्वारा बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। खबरों में कहा गया है कि आरोपी बच्ची से दरिंदगी करने से पहले उसे ड्रग्स देता था। कई बार आरोपी बच्ची को बुरी तरह जख्मी भी कर देता था। बताया जा रहा है आरोपी बच्ची के पिता की मौत के कुछ दिन बाद ही उससे दरिंदगी करना शुरू कर दिया था।

खबरों में दावा किया गया है कि आरोपी प्रेमोदय खाखा हर बार रेप करने से पहले बच्ची को ड्रग्स दे देता था। एक बार जब उसका नशा टूटा तो उसके शरीर पर जख्म के निशान थे। सूत्रों के हवाले से खबरों में कहा गया है कि बच्ची के पिता की मौत 2020 में हुई थी और उसकी उम्र मात्र 14 वर्ष थी। पिता की मौत के बाद वह तनावग्रस्त रहने लगी थी। खबरों में कहा गया है कि आरोपी ने पहली पीड़िता के साथ अक्टूबर 2020 में रेप किया था। जब वह अपने पिता की मौत के बाद बुरी तरह से टूट चुकी थी।

खबरों में कहा गया है कि पीड़िता की मां को आरोपी ने भरोसा दिया था कि उसकी बच्ची उनके घर में सुरक्षित रहेगी। अधिकारी और उसकी पत्नी ने कहा था कि उनकी बच्ची उनके बच्चों के साथ उसका मन लग जाएगा। पीड़िता आरोपी को मामा बुलाती थी। इसके बाद पीड़िता की मां बच्ची को उनके घर भेज दी थी। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अब बच्ची 12 कक्षा की छात्रा है। बता दें कि आरोपी अफसर प्रेमोदय खाखा  दिल्ली सरकार के महिला बल विकास विभाग में डिप्टी डायरेक्टर था। मामला सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में 13 अगस्त को केस दर्ज किया था,वहीं 21 अगस्त को आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी।

 

 ये भी पढ़ें 

 

PM मोदी को पाकिस्तानी मूल बहन बांधेगी राखी, इस बार देंगी खास तोहफा 

सीमा हैदर ने PM मोदी, CM योगी और अमित शाह को भेजी राखी, कहा….   

पूर्व राज्यपाल कुरैशी का विवादित बयान “तो मुसलमान चूड़ियां नहीं पहन रखा.. 

अब इस्लाम अपनाने वाले प्रेमी से मिलने आई बांग्लादेश की सानिया, पर….   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें