34 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमदेश दुनियाआईपीएल 2008 में दिल्ली ने कोहली को क्यों नहीं खरीदा सहवाग ने...

आईपीएल 2008 में दिल्ली ने कोहली को क्यों नहीं खरीदा सहवाग ने किया खुलासा

आईपीएल 2026 के दौरान कमेंट्री करते हुए भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा सुनाया।

Google News Follow

Related

क्रिकेट की कमेंट्री के दौरान पुराने मैचों को भी कमेंटेटर याद करते हैं। पुराने किस्सों से कुछ ऐसी जानकारी मिल जाती है, जो क्रिकेट फैंस के लिए हैरान करने वाली होती है। आईपीएल 2026 के दौरान कमेंट्री करते हुए भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा सुनाया।

जियोहॉटस्टार पर ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ पर बात करते हुए जियोस्टार एक्सपर्ट वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि क्यों आईपीएल के पहले सीजन (आईपीएल 2008) में दिल्ली डेयरडेविल्स ने विराट कोहली की जगह तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान को चुना।

सहवाग ने कहा, “मुझे याद है। आईपीएल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स में तिलकरत्ने दिलशान के साथ शिखर धवन भी हमारी टीम में थे। वे दोनों ओपनर थे, लेकिन हम उन्हें तीसरे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कराते थे क्योंकि गौतम और मैं पारी की शुरुआत करते थे।

मनोज तिवारी ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। हमारी टीम में बहुत सारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज थे, और उन सभी को बल्लेबाजी क्रम में फिट करना मुश्किल हो रहा था। उस समय, विराट कोहली भी तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसलिए हमारे पास उन्हें लाने के लिए जगह नहीं थी। हमारे पास एक गेंदबाज की कमी थी, इसलिए हमने कोहली के बजाय प्रदीप सांगवान को लाने का फैसला किया।”

दिल्ली सहवाग, गंभीर, शिखर की तरह ही विराट की भी घरेलू टीम थी, लेकिन आईपीएल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने विराट को नहीं खरीदा। विराट इसी सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा बने और आईपीएल 2026 में भी आरसीबी की तरफ से ही खेल रहे हैं।

यह लगातार 19वां सीजन है, जब विराट आरसीबी का हिस्सा हैं। यह आईपीएल का रिकॉर्ड है। किसी भी दूसरे खिलाड़ी ने किसी फ्रेंचाइजी के साथ इतना लंबा समय नहीं गुजारा। विराट की फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए ऐसा लगता है कि कम से कम आईपीएल 2028 तक वह आरसीबी का हिस्सा रहेंगे।

विराट ने लंबे समय तक आरसीबी की कप्तानी की है, और टीम की लोकप्रियता ब्रांड वैल्यू में उनका सबसे बड़ा योगदान है। आईपीएल 2025 में टीम को चैंपियन बनाने में उनका बल्ले से बड़ा योगदान रहा था। दिल्ली अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है।

यह भी पढ़ें-

सीएम स्टालिन ने जलाई परिसीमन प्रस्ताव की प्रति, काला झंडा लगाकर किया विरोध

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,179फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें