28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाट्विटर पर क्यों ट्रेंड है उदितवा नंगा है?

ट्विटर पर क्यों ट्रेंड है उदितवा नंगा है?

मुस्लिम कटटरपंथियों ने कांग्रेसी नेता डॉ.उदित राज को क्यों कहा, ‘नंगा ही रहना चाहिए तुम्हें’

Google News Follow

नई दिल्ली। अफगान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां महिलाओं और बच्चों पर जुल्म होने लगे हैं। भारत में कुछ लोग समर्थन भी किये, लेकिन कड़े विरोध के बाद अपने बयान से यू टर्न ले लिया। फ़िलहाल कांग्रेस नेता और प्रवक्ता डॉ.उदित राज ने तालिबानियों की निंदा की है। उन्होंने दूसरी बार तालिबान और इस्लाम पर सवाल उठाया है। इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान में धर्मांधता के कारण महिलाओं की दयनीय स्थिति पर एक ट्वीट किया था, जिस पर उन्हें मुस्लिम कट्टरपंथियों ने भला बुरा कहा था। अब डॉ.उदित राज ने एक बार फिर ट्वीट किया है और तालिबान के बहाने इस्लाम की बात की। उन्होंने ट्वीट करके कहा,“तालिबानी महिलाओं का शोषण करें, बुर्का में कैद और ड्रग बेचकर पैसा कमाएँ, क्या यही इस्लाम है?”

“अब उन्होंने एक और ट्वीट किया है जिसमें लिखा, तालिबानी महिलाओं का शोषण करें, बुर्का में कैद और ड्रग बेचकर पैसा कमाएँ, क्या यही इस्लाम है?”
Dr. Udit Raj, @Dr_Uditraj
कट्टरपंथियों के लिए नया वाला ट्वीट एकदम जहरीला है। कुल मिलाकर गालियों का उड़ता तीर अब उदित राज ने अपनी ओर मोड़ लिया। देखिए इसके बाद कैसे-कैसे ट्वीट से डॉक्टर उदित राज का सामना हुआ। इश्तियाक अली नाम के कट्टरपंथी इंसान ने उदित राज की भावना को बिना समझे लिख दिया, “जब तुम नंगा जन्म लिया तो कपड़े क्यों पहनता है, नंगा ही रहना चाहिए तुम्हें” यह शायद कोई महिला हैं। दिल पर ले लीं। इस्लामी बातों पर रिएक्शन देने तक सही था लेकिन जाति वाली बात भी लिख दीं।
उदित राज चाहें तो इस महिला को SC/ST एक्ट में गिरफ्तार करवा सकते हैं। यह लिखती हैं,“मैं हिज़ाब अपने मर्जी से पहनती हूँ, अगर आपको अपनी पत्नी बच्चों को नंगा रखना है तो आप शौक से रखें। कोई जबरदस्ती नहीं है, लेकिन ऐसी वाहियात पोस्ट कर के अपनी मानसिकता जाहिर ना करें। खैर कुछ भी हो, दलित ही रहोगे।”
# उदितवा नंगा है – यह लिख कर इस शख्स ने मानो कांग्रेसी नेता डॉ उदित राज के खिलाफ ट्रेंड ही चला दिया।

बता दें कि कुछ दिन पहले अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता ने कुछ छात्राओं की फोटो अपलोड की थी, जो स्कर्ट पहने हुए थीं और उनके बारे में उदित राज ने लिखा कि ‘यह 1960 के दशक के अफगानिस्तान के कॉलेज का दृश्य है लेकिन धर्मांधता ने आज कहां पहुंचा दिया। उन्होंने आगे लिखा कि आज वहां महिलाएं गुलामी व बुर्का में कैद हो गई हैं और भारत भी इसी ओर बढ़ रहा है।’ किन्तु उदित राज के इस पोस्ट के बाद कई कट्टरपंथी मुस्लिमों को उनकी यह बात रास नहीं आई और उन्होंने कमेंट में जाकर उदित राज को जमकर गालियां दी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें