32 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनियाक्या अब राहुल गांधी रेप पीड़ित महिला से मिलने राजस्थान जाएंगे? जानें...

क्या अब राहुल गांधी रेप पीड़ित महिला से मिलने राजस्थान जाएंगे? जानें पूरा मामला

राजस्थान के बाड़मेर जिले में तीन बदमाशों ने एक महिला को उसके पति के सामने किया सामूहिक दुष्कर्म

Google News Follow
बाड़मेर। राजस्थान में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बाड़मेर जिले में तीन बदमाशों ने एक महिला को उसके पति के सामने ही उठाकर कार में ले गए और बलात्कार किया। यह घटना राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। अब सवाल यह उठता है कि, क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान रेप पीड़ित महिला से मिलने जाएंगे। ऐसा राजस्थान या अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में पहली बार नहीं हो रहा है, ऐसी कई घटनाएं  कांग्रेस शासित राज्यों में हो चुकी हैं,लेकिन राहुल गांधी कांग्रेस शासित प्रदेशों में ”रेप पर राजनीति” नहीं करने जाते हैं। जबकि बीजेपी या अन्य दलों द्वारा शासित राज्यों “रेप पर राजनीति” करने पहुंच जाते हैं। हाल ही में दिल्ली के कैंट एरिया में बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म पीड़ित के माता-पिता से मिलकर उनकी पहचान उजागर कर चुके हैं।
क्या है मामला: बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बाइक से सरनू होते हुए बाड़मेर आ रहे थे। इस दौरान सरनू टोल से बाहर निकलते ही कार में बैठे चार बदमाशों ने बाइक रोक कर व्यक्ति की पिटाई की और फिर एक बदमाश ने उसकी बाइक लूट ली और मौके से फरार हो गया। लेकिन बाकी तीन बदमाश पति-पत्नी के साथ जबरदस्ती करते रहे  और पत्नी को उठाकर कार में ले गए।
 किया सामूहिक दुष्कर्म: तीनों बदमाशों ने महिला और उसके पति को सुनसान जगह ले गए। इसके बाद तीनों बदमाशों ने पति के सामने ही बारी-बारी से महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों ने बदमाशों से बचने के लिए काफी मिन्नतें कीं लेकिन उन पर दया नहीं आई। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अधिक जानकारी देते हुए उपाधीक्षक शुभकरन ने बताया कि मंगलवार को पति-पत्नी बाइक से बालोतरा से बाड़मेर आ रहे थे। इसी दौरान एक ईको वाहन में सवार चार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया और फिर दोनों को टोल प्लाजा के सामने छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया और  मामले की सूचना पुलिस को दी। बताया जा यह है कि महिला की तबीयत अधिक खराब है।
दिल्ली की घटना: गौरतलब है कि दिल्ली के कैंट एरिया में एक बच्ची की हत्या के बाद परिवार पर दबाव डालकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। एक अगस्त को बच्ची श्मशान घाट के कूलर से पानी लेने गई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी मां को बताया कि करंट लगने से बच्ची की मौत हो गई है। आरोप है कि उसकी हत्या से पहले उसके साथ रेप भी किया गया था। इस घटना के बाद राहुल गांधी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी। इसके बाद राहुल गांधी ने इस मुलाकात की एक तस्वीर भी टि्वटर पर पोस्ट की थी। उनकी पहचान उजागर हो गई। रेप विक्टिम की पहचान उजागर करना कानूनन जुर्म है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें