30.6 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमक्राईमनामापत्नी को गांव से मुंबई बुलाने के लिए बेटे-बेटी के साथ पिता...

पत्नी को गांव से मुंबई बुलाने के लिए बेटे-बेटी के साथ पिता ने किया यह काम

Google News Follow

Related

मुंबई। पत्नी को गांव से वापस बुलाने के लिए इस शख्स ने अपने ही बच्चों की मौत की झूठी कहानी रच दी, पत्नी को यकीन दिलाने के लिए उसने पूरा इतंजाम कर लिया था, उसने बच्चों की मौत की झूठी फोटो भी पत्नी को भेज दी थीं। पत्नी को डराने के लिए वह बेटी के गले में फांसी का फंदा डाल रहा था कि अचानक बच्ची डरकर चिल्लाने लगी, जिसके बाद बाद पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और बच्ची को नीचे उतार लिया। कमरे के भीतर का नजारा देखकर पड़ोसी भी बुरी तरह से डर गए थे, वे कुरार पलिस को मामले की खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि नाराज पत्नी को गांव से वापस बुलाने के लिए उसने बेटे-बेटी की मौत की झूठी कहानी रची थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 8 साल के बेटे ने पिता की बातों में आकर वही किया जो उससे करने को कहा गया था, पर गले में फांसी का फंदा पड़ता देखकर 13 साल की बेटी डर गई और चिल्लाने लगी, जिसकी वजह से उसका प्लान खराब हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स नशे का आदी है, नशे की हालत में वह पत्नी और बच्चों से मारपीट करता था. इसीलिए नाराज होकर उसकी पत्नी गांव चली गई थी, आरोपी सुचित कुछ ही दिन पहले अपने बच्चों को गांव से मुंबई ले आया था। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी सुचित वहां से भागने की फिराक में था. पर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,377फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें