महिलाओं का आरोप है कि कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई बंद है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जलदाय विभाग के अधिकारी को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि पानी नहीं आने से घरों में दैनिक कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
अनिरुद्ध नगर निवासी क्रांति ने बताया कि करीब 10 दिन पहले तक कॉलोनी में पानी आ रहा था, लेकिन उसका कोई निश्चित समय नहीं था। कभी देर रात 3 बजे तो कभी सुबह 6 बजे पानी आता था। अब पिछले 10 दिनों से पानी पूरी तरह बंद है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को मजबूरी में महंगे दामों पर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
महिलाओं ने बताया कि एक पानी के टैंकर के लिए करीब 2 हजार रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। पीने का पानी भी बाजार से खरीदना पड़ रहा है। पानी की कमी का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है, क्योंकि सुबह पानी की व्यवस्था करने में समय लग जाता है और बच्चे स्कूल देर से पहुंचते हैं।
वहीं, मामले को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारी केशव देव पांडे ने कहा कि विभाग के पास पहले इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी। सोमवार को महिलाओं द्वारा शिकायत किए जाने के बाद मामले की जांच करवाई जा रही है।
नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, हवाई अड्डे पर पीएम स्टोरे ने किया स्वागत!



