29.3 C
Mumbai
Thursday, May 21, 2026
होमदेश दुनियाआर्मी, नेवी और एयरफोर्स की महिला अधिकारी समुद्र में लगाएंगी दुनिया का...

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की महिला अधिकारी समुद्र में लगाएंगी दुनिया का चक्कर!

इस अभियान में दस महिला अधिकारियों की एक संयुक्त टीम शामिल होगी। सेना के मुताबिक पहली बार महिला अधिकारी यह ऐतिहासिक त्रि-सेवा नौका यात्रा करेगी।  

Google News Follow

Related

भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की महिला अधिकारी समुद्र के जरिए विश्व परिक्रमा जैसे साहसिक अभियान को अंजाम देने जा रही हैं। इस अभियान में दस महिला अधिकारियों की एक संयुक्त टीम शामिल होगी। सेना के मुताबिक पहली बार महिला अधिकारी यह ऐतिहासिक त्रि-सेवा नौका यात्रा करेगी।

महिला सैन्य अधिकारियों का यह दल पूरी दुनिया का चक्कर लगाने निकल रहा है। यह दल भारतीय सेना की नौकायन पोत आईएएसवी ‘त्रिवेणी’ पर सवार होकर 26,000 से अधिक समुद्री मील की दूरी तय करेगा। इस ऐतिहासिक नौका यात्रा का औपचारिक प्रस्थान 11 सितंबर 2025 को किया जाएगा। इस महिला-संचालित वैश्विक अभियान के दौरान यह दल दो बार भूमध्य रेखा पार करेगा।

रविवार को भारतीय सेना ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह महिला सैन्य दल विश्व के तीन महान समुद्री केप को पार करेगा। महिला-संचालित वैश्विक अभियान के अंतर्गत दक्षिणी महासागर और ड्रेक पैसेज जैसे दुनिया के सबसे कठिन और खतरनाक समुद्री मार्गों को पार करना भी मिशन मार्ग का हिस्सा है।

भारतीय सेना ने बताया कि यह नौसंचालन अभियान केवल साहस और रोमांच का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह भारत की नारी शक्ति, त्रि-सेवा ( भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना) की एकजुटता और समुद्री कौशल का अद्भुत प्रदर्शन भी है।

अभियान की शुरुआत इस माह की जाएगी। नेवी, आर्मी और एयरफोर्स की महिला अधिकारियों की नौका यात्रा 11 सितम्बर को प्रारंभ होने जा रही है। भारतीय सेना के मुताबिक यह विश्वस्तरीय अभियान भारत की महिला सैन्य शक्ति को एक नया आयाम देगा।

साथ ही भारतीय सेनाओं के बीच संयुक्तता और सहयोग को और मजबूत करेगा। यह त्रि-सेवा अभियान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की समुद्री क्षमताओं और साहसिक परंपरा का प्रदर्शन भी करेगा। सैन्य अधिकारियों का मानना है कि यह अभियान निश्चित रूप से भारत की महिलाओं और सशस्त्र सेनाओं के लिए नई प्रेरणा और गौरव का प्रतीक बनेगा।

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए ने इसी वर्ष सागर परिक्रमा मिशन पूरा किया है। नौसेना की इन दोनों अधिकारियों ने बेहद खतरनाक समुद्री रास्ते को पार किया।

इनमें तेज हवाओं और ऊंची खतरनाक लहरों वाला समुद्री क्षेत्र ‘केप ऑफ गुड होप’ भी शामिल रहा। दोनों अधिकारी नौसेना की बोट तारिणी पर सवार थीं। उन्होंने इस चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा किया है। समुद्री मार्ग को पार करते समय चालक दल ने तीन प्रमुख केप – केप ऑफ गुड होप, केप लीउविन और केप हॉर्न को पार किया है।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि चालक दल की असाधारण नाविक कौशल और टीम वर्क को दर्शाती है। यह भारतीय नौकायन के लिए एक नया मानदंड भी स्थापित करती है और राष्ट्र को प्रेरित करती है।

यह भी पढ़ें-

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के ‘अमिताभ बच्चन’ ने अदाकारी से जीते दिल, अंतिम समय अकेले!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,481फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें