30.3 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026
होमदेश दुनियामहिला टी20 विश्व कप 2026:  शबनीम इस्माइल की वापसी से बढ़ीं उम्मीदें! 

महिला टी20 विश्व कप 2026:  शबनीम इस्माइल की वापसी से बढ़ीं उम्मीदें! 

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने 2023 में संन्यास ले चुकीं 37 साल की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को टी20 विश्व कप 2026 की टीम में जगह दी है। इसके लिए शबनीम को संन्यास तुड़वाकर वापसी कराई गई है।

Google News Follow

Related

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। लौरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी में घोषित टीम में 37 साल की शबनीम इस्माइल को जगह मिलना चौंकाने वाला है। शबनीम को विश्व कप की टीम में जगह देना क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का एक चौंकाने वाला फैसला है।

दरअसल, टी20 क्रिकेट को एक ऐसा फॉर्मेट माना जाता है, जिसमें युवाओं को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने 2023 में संन्यास ले चुकीं 37 साल की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को टी20 विश्व कप 2026 की टीम में जगह दी है। इसके लिए शबनीम को संन्यास तुड़वाकर वापसी कराई गई है।

शबनीम इस्माइल को दक्षिण अफ्रीका टीम में जगह देने की कई वजहें हैं। पहला, इस्माइल बेशक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रही हैं, लेकिन दुनिया की बड़ी लीग में लगातार सक्रिय हैं। वह संन्यास के बाद से महिला बिग बैश लीग, महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग और महिला द हंड्रेड में 92 टी20 मैच खेल चुकी हैं। इस वजह से उनके पास फॉर्म और फिटनेस दोनों है। दूसरा, वह दक्षिण अफ्रीका की सफल और बेहतरीन तेज गेंदबाज रह चुकी हैं।

उन्होंने 113 मैचों में 123 विकेट लिए हैं। विश्व कप इंग्लैंड में होने वाला है। वहां शबनीम की गति और अनुभव टीम के काम आ सकता है। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें संन्यास से वापसी कराते हुए टीम में जगह दी है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की एक प्रेस रिलीज में मुख्य कोच मंडला माशिम्बी ने कहा, “शबनीम जैसी खिलाड़ी का वापस आना टीम के लिए बहुत मायने रखता है। उनमें अभी भी दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने और टीम को कुछ खास उपलब्धि दिलाने में मदद करने की कितनी ललक है।”

विश्व कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप 1 में शामिल है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, नीदरलैंड, और पाकिस्तान शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका 13 जून को मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तांजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनीम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), मारिजेन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, काराबो मेसो (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, टुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायन और डेन वैन नीकेर्क।

यह भी पढ़ें-

मालदीव की विदेश मंत्री एडम का भारत दौरा, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,140फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें