29 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमदेश दुनियादुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बिल गेट्स अपनी पत्नी से लेंगे तलाक,...

दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बिल गेट्स अपनी पत्नी से लेंगे तलाक, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं ? 

Google News Follow

Related

दुनिया के सबसे धनी दिग्गज और माइक्रोसॉफ्ट को-फाउंडर बिल गेट्स ने अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स से अलग रहने का फैसला किया है। बता दें किबिल गेट्स और पत्नी मेलिंडा गेट्स को शादी किये 27 साल हो गए हैं और अब दोनों ने यह रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया है। दोनों की ओर से एक जारी बयान में कहा गया है कि वे अपने वैवाहिक संबंध को अब यही खत्म कर रहे हैं और जीवन के अगले पड़ाव में वे दोनों साथ नहीं रह सकते हैं। इसके बावजूद बयां में कहा गया है कि दोनों फॉउंडेशन से जुड़े रहेंगे। तलाक के बाद भी दोनों बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए काम करते रहेंगे।


दोनों ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक बयान जारी किया है। इसके मुताबिक, ‘हमारे रिश्ते को लेकर बहुत सोचने और इसको बचाए रखने की कोशिशों के बाद हमने अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया है। बीते 27 सालों में हमने तीन शानदार बच्चों को पाला और एक ऐसा फाउंडेशन बनाया जो दुनियाभर में लोगों को एक स्वस्थ और लाभकारी जीवन दे सके। हम दोनों इस फाउंडेशन के लिए आगे भी साथ काम करते रहेंगे लेकिन पति-पत्नी के तौर पर हम जीवन के अगले पड़ाव में नहीं जी सकते हैं। हम नया जीवन शुरू करने जा रहे हैं, इसलिए लोगों से हमारे परिवार के लिए स्पेस और प्राइवेसी बनाए रखने की उम्मीद है।

डिनर पर मिले और ….

बिल और मेलिंडा गेट्स ने साल 1994 में हवाई में शादी की थी। दोनों की मुलाकात साल 1987 में उस वक्त हुई थी जब मेलिंडा ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में एक प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू किया था। काम के सिलसिले में रखे एक डिनर के दौरान ही बिल गेट्स का दिल मेलिंडा पर आ गया था।  बता दें कि बिल गेट्स दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान है। बिल गेट्स के पास लगभग 112 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। यानी लगभग 8 लाख 39 हजार करोड़ भारतीय रुपये हैं। और बिल गेट्स पर मिनट लगभग 15 लाख रुपये कमा लेते हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें