30.9 C
Mumbai
Saturday, June 13, 2026
होमदेश दुनिया​​सलमान रुश्दी के बाद अब जे.के​​ राउलिंग को ​मिली मारने की धमकी

​​सलमान रुश्दी के बाद अब जे.के​​ राउलिंग को ​मिली मारने की धमकी

जे​.​के राउलिंग ने इस धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया। जे​.​के राउलिंग विश्व प्रसिद्ध पुस्तक हैरी पॉटर के लेखक हैं।

Google News Follow

Related

लेखक सलमान रुश्दी पर हमले के बाद अब विश्व प्रसिद्ध लेखक जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने रुश्दी पर हमले के विरोध में ट्वीट किया था। इस ट्वीट के जवाब में एक ट्विटर यूजर ने जान से मारने की धमकी देते हुए लिखा है, “घबराओ मत, ये रहा आपका नंबर।” जे​.​के राउलिंग ने इस धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया। जे​.​के राउलिंग विश्व प्रसिद्ध पुस्तक हैरी पॉटर के लेखक हैं।
जे​.​के राउलिंग ने ट्वीट कर सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा की थी। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि रुश्दी जल्द ठीक हो जाएंगे। इसी ट्वीट के जवाब में एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया, ‘डरो मत, ​अब ​आपका नंबर ​​है​| राउलिंग को जिस ट्विटर अकाउंट से जान से मारने की धमकी मिली है, उसने रुश्दी पर हमला करने वाले हमलावर हादी मटर की तारीफ की है। रुश्दी पर हमले के बाद अब जे​.​के राउलिंग को धमकी भरे मैसेज मिलने की चिंता सता रही है​|

वेस्ट न्यूयॉर्क में शुक्रवार को एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान हमला किए जाने के बाद रुश्दी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक उनका लीवर खराब हो गया है और संभावना है कि उनकी एक आंख भी चली जाए|
इस बीच, हमलाव​​र हादी मटर के खिलाफ हत्या के प्रयास और हमले के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और न्यूयॉर्क पुलिस मामले की जांच कर रही है। रुश्दी की किताब ‘द सैटेनिक वर्सेज’ भारत, ईरान और कुछ मुस्लिम देशों में प्रतिबंधित है। किताब पर ईशनिंदा का आरोप ​भी ​लगाया गया है।
यह भी पढ़ें-

अलविदा राकेश झुनझुनवाला  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,372फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें