इन देशों में मौजूद भारतीय एंबेसी और उच्चायोगों ने तस्वीरों के माध्यम से इसकी झलक दिखाई। फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में भारतीय दूतावास ने प्रतिष्ठित ओड़ी लाइब्रेरी में विशेष योग सत्र का आयोजन किया, जो फिनलैंड की संसद भवन के सामने स्थित है।
वहीं, अजरबैजान की प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आयतेन इस्माइलजादा का एक प्रेरणादायक वीडियो क्लिप शेयर किया गया। आयतेन पिछले तीन वर्षों से योग का अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभ गिनाए और अपने जीवन पर पड़े प्रभाव का उल्लेख किया।
इसी क्रम में लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (यूएनआईएफआईएल) के तहत भारतीय बटालियन ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर विभिन्न देशों के शांति सैनिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। इस आयोजन ने शांति, एकता और वैश्विक सहयोग का संदेश दिया।
कुछ ऐसा ही माहौल एस्वातिनी में भी दिखा। भारतीय उच्चायोग और म्बाबाने म्युनिसिपल काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम म्बाबाने के प्रसिद्ध कोरोनेशन पार्क में आयोजित हुआ, जो अपनी मनमोहक पहाड़ी पृष्ठभूमि के बीच एक आकर्षक स्थल के रूप में जाना जाता है।
इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य, संतुलन और मानसिक शांति का संदेश दिया। उच्चायोग के अनुसार बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी ने योग के लाभों को अनुभव करते हुए “योग के माध्यम से स्वस्थ वृद्धावस्था” थीम को साकार किया।
मार्केट आउटलुक: कच्चा तेल, शांति वार्ता और डेटा तय करेंगे बाजार चाल!
