बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, मंत्री निशांत कुमार, मंत्री जमा खान तथा प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार मुन्ना सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और राज्य परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्वाचन का अनुमोदन किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि मुख्यमंत्री पद छोड़कर सहर्ष सत्ता हस्तांतरण का निर्णय लेकर नीतीश कुमार ने राजनीतिक शुचिता, विश्वास और सहयोग का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है।
राजनीतिक प्रस्ताव में रोजगार सृजन, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को नीतीश कुमार मॉडल की प्रमुख उपलब्धियां बताया गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ईरान-अमेरिका संघर्ष विराम का स्वागत किया गया तथा भारत-नेपाल सीमा विवाद के द्विपक्षीय समाधान की दिशा में हुए प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया गया।
युवाओं को डिजिटल माध्यमों के जरिए पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय परिषद ने पार्टी की चल-अचल संपत्तियों तथा ट्रस्ट संबंधी निर्णयों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अधिकृत किया। साथ ही पार्टी संविधान में आवश्यक संशोधन के लिए भी उन्हें अधिकार प्रदान किया गया।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक समय देंगे और आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को पार्टी का भविष्य बताते हुए कहा कि आने वाले दशकों में वह एक सक्षम नेतृत्व के रूप में उभर सकते हैं।
वहीं, ललन सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी निशांत कुमार की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। पार्टी नेताओं ने कहा कि बिहार में सुशासन और विकास की जो नीति नीतीश कुमार ने स्थापित की, उसी दिशा में एनडीए सरकार आगे बढ़ रही है।
हनुमान शक्ति और गांडीव क्षमता से सुसज्जित भारतीय नौसेना आईएनएस दूनागिरी और प्रलय!



