28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाUP सरकार साल के अंत तक देगी लाखों युवाओं को नौकरी, इन...

UP सरकार साल के अंत तक देगी लाखों युवाओं को नौकरी, इन विभागों में भर्ती

Google News Follow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नौकरी की बरसात करने जा रही है। कोरोना महामारी से रुकी कई भर्तियों को जल्द शुरू किया जा सकता है। साल के अंत तक सरकार एक लाख युवाओं को सरकारी पदों पर भर्ती करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न विभागों को इस संबंध में युद्ध स्तर पर चयन प्रक्रिया तेज करने को कहा गया है। योगी सरकार ने चार साल में कई विभागों में लगभग 4 लाख सरकारी पदों पर युवाओं की नियुक्ति की है।अभी जिन विभागों में भर्ती की जानी उनमें  शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, ऊर्जा और आबकारी विभाग आदि शामिल हैं।

राज्‍य सरकार अब तक 1 लाख से अधिक महिलाओं की सरकारी नौकरी दे चुकी है, जबकि मनरेगा के जरिये 1.50 करोड़ श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। स्टार्ट अप इकाईयों से 5 लाख और औद्योगिक इकाइयों से 3 लाख से अधिक युवाओं को भी रोजगार दिया जा चुका है। ओडीओपी के माध्यम से 25 लाख लोगों को रोज़गार मिला है। 50 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों से 1 करोड़ 80 लाख लोगों को यूपी में रोज़गार मिला है। प्रदेश सरकार की नई उद्योग नीति से 5 लाख से ज़्यादा लोगों को रोज़गार दिया जा चुका है। 40 लाख से अधिक कामगारों/ श्रमिकों की स्किल मैपिंग के बाद रोजगार से जोड़ा गया है। इन विभागों में निकलने वाली है भर्ती।

पुलिस विभाग -137253, बेसिक शिक्षा – 121000, राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन-28622, यूपी लोक सेवा आयोग – 27168, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड -19917, चिकित्‍सा स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण -8556, माध्‍यमिक शिक्षा विभाग – 14436, यूपीपीसीएल – 6446, उच्‍च शिक्षा – 4988, चिकित्सा शिक्षा विभाग – 1112, सहकारिता विभाग – 726, नगर विकास – 700, सिंचाई एवं जल संसाधन-3309, अन्य  – 8132, वित्‍त विभाग – 614,  तकनीकी शिक्षा – 365, कृषि -. 2059 आयुष ,-1065,  कुल –  384194 विभिन्‍न विभागों में 86000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है।बता दें कि योगी सरकार कोरोना महामारी के बाद अब आर्थिक गतिविधियों को तेज करने लिए सरकारी विभाग में खाली पदों को जल्द भरने की तैयारी कर रही है। लाखों युवा इस समय रुकी भर्तियों से परेशान है। हालांकि अब उनके लिए खुशखबरी ही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें