26 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमदेश दुनियाकुर्सी छोड़ने से पहले भाषण में यूनुस ने “सेवन सिस्टर्स” का किया...

कुर्सी छोड़ने से पहले भाषण में यूनुस ने “सेवन सिस्टर्स” का किया उल्लेख!

पद छोड़ने से पहले कार्यकाल की समीक्षा करते हुए मोहम्मद यूनुस ने दिया संबोधन

Google News Follow

Related

बांग्लादेश सरकार के प्रमुख पद से हटने की घोषणा करते समय मोहम्मद यूनुस ने नेपाल और भूटान के साथ भारत के पूर्वोत्तर के “सेवन सिस्टर्स” (सात राज्यों) का उल्लेख किया और अपने आखरी भाषण में उप-क्षेत्रीय आर्थिक दृष्टिकोण की रूपरेखा पेश की। पहले से तनावपूर्ण भारत-बांग्लादेश संबंधों के बीच यूनुस के इस बयान से नई दिल्ली का ध्यान आकर्षित होने की संभावना है।

पद छोड़ने से एक दिन पहले टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में यूनुस ने कहा कि 18 महीने के कार्यकाल में बांग्लादेश की विदेश नीति ने संप्रभुता, राष्ट्रीय हित और प्रतिष्ठा इन तीन प्रमुख स्तंभों को पुनर्स्थापित किया है। यूनुस ने  कहा कि “हमारा खुला समुद्र केवल भौगोलिक सीमा नहीं है, बल्कि बांग्लादेश के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ने का एक खुला द्वार है। नेपाल, भूटान और सेवन सिस्टर्स सहित इस क्षेत्र में अपार आर्थिक क्षमता है।”

भारत का नाम सीधे तौर पर लिए बिना मुहम्मद यूनुस पूर्वोत्तर राज्यों का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने कनेक्टिविटी, व्यापार समझौतों, आर्थिक क्षेत्रों और बांग्लादेश के माध्यम से समुद्री पहुंच के आधार पर गहन उप-क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव रखा।

यूनुस ने कहा कि अंतरिम सरकार के प्रशासन ने बांग्लादेश की बाहरी भागीदारी की मूलभूत नींव को फिर से खड़ा किया और रणनीतिक संतुलन की नीति अपनाई। उन्होंने तीस्ता नदी पहल तथा निलफामारी में एक प्रमुख अस्पताल परियोजना जैसे चीन समर्थित प्रोजेक्ट्स में प्रगति का उल्लेख किया। साथ ही सैन्य आधुनिकीकरण पर भी टिप्पणी की।

अपने समापन भाषण में यूनुस ने नागरिकों से लोकतांत्रिक बांग्लादेश के निर्माण के लिए कार्य करते रहने की अपील की। इस बीच, उन्होंने वरिष्ठ नौकरशाहों से मुलाकात की और सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान से विदाई ली।

दौरान बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, लोकतांत्रिक संक्रमण और विदेश नीति के मुद्दों पर अंतरिम प्रशासन की कार्यशैली को लेकर देश में यूनुस की आलोचना हो रही है। शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के तख्तापलट के बाद अगस्त 2024 में उनकी सरकार ने सत्ता संभाली थी और अब वे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार को सत्ता सौंप रहे हैं। अब तारिक रहमान के नेतृत्व में BNP ने 12 फरवरी को हुए संसदीय चुनावों में 297 में से 209 सीटें जीतीं और मंगलवार को नई सरकार गठन की संभावना है।

यह भी पढ़ें:

30 साल से फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रहा रही थी मां बेटी, FIR दर्ज

मोदी-मैक्रॉन टाटा-एयरबस H125 प्लांट का करेंगे उद्घाटन, आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ा कदम

‘धुरंधर’ सीक्वल शूट के बाद विवाद; आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी मुंबई में ब्लैकलिस्ट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,190फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें