29 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमदेश दुनियाढाका हमले के 9 साल बाद बांग्लादेश में जाकिर नाइक को मिलेगा...

ढाका हमले के 9 साल बाद बांग्लादेश में जाकिर नाइक को मिलेगा ‘रेड कार्पेट वेलकम’!

Google News Follow

Related

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार कमान मोहम्मद यूनुस के हाथों में है तब से बांग्लादेश में इस्लामी चरमपंथियों के लिए रास्ता साफ़ हुआ है। अब बांग्लादेश में चरमपंथी इस्लामी प्रचारक और भारत से फरार आरोपी जाकिर नाइक को देशभर में उपदेश देने की अनुमति दे दी है। यह नाइक की पहली आधिकारिक बांग्लादेश यात्रा होगी, जिसे सरकार ने आधिकारिक स्वीकृति और सहयोग के साथ आयोजित करने की तैयारी की है।

यह दौरा 28 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान नाइक देशभर में कई धार्मिक प्रवचन और सभाओं को संबोधित करेंगे। बांग्लादेश का यह कदम पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार की नीतियों से एकदम विपरीत  है। हसीना शासन के दौरान जुलाई 2016 में हुए ढाका होली आर्टिसन बेकरी आतंकी हमले के बाद ज़ाकिर नाइक के चैनल ‘पीस टीवी’ (Peace TV) पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

हमले के कुछ घंटों बाद ही जब एक आतंकी ने जांच में बताया था कि वह नाइक के यूट्यूब प्रवचनों से प्रेरित था,  नाइक भारत से भाग गया था। भारत में नाइक पर भड़काऊ भाषण, सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने और गैर-कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और भारतीय दंड संहिता (अब भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। भारत ने कई बार मलेशिया से नाइक के प्रत्यर्पण की मांग की है, लेकिन अब तक कुआलालंपुर सरकार ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया।

सिर्फ एक साल पहले पाकिस्तान ने भी जाकिर नाइक को ‘रेड कार्पेट वेलकम’ दिया था। 2024 में नाइक को इस्लामाबाद में सरकारी संरक्षण में आमंत्रित किया गया था, जहां फरार आरोपी ने देशभर में इस्लामी तकरीरे की। उस दौरान नाइक की कई आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सदस्यों से मुलाकात की तस्वीरें सामने आई। इनमें कमांडर मुज़म्मिल इक़बाल हाशमी, मुहम्मद हारिस धर, और फैसल नद़ीम शामिल है, जिन्हें अमेरिका ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया था।

भारत टुडे द्वारा सत्यापित वीडियो में नाइक को लाहौर की बादशाही मस्जिद में इन आतंकी नेताओं से गले मिलते और 1.5 लाख से अधिक लोगों को संबोधित करते देखा गया। यह पूरा आयोजन लाहौर पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हुआ था।

विशेषज्ञों का मानना है कि यूनुस सरकार का यह कदम क्षेत्रीय राजनीति में एक बड़ा संकेत है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ढाका की नई सरकार भारत से दूरी और पाकिस्तान-चीन के करीब आने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें:

नीतीश पूर्ण बहुमत के साथ फिर से बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री: आठवले​!

किताब पर ग्रेटर बांग्लादेश का नक्शा; मुहम्मद यूनुस की पाकिस्तान के मिलकर भारत के खिलाफ साजिश!

यूके में भारतीय महिला के साथ नस्लवादी ने किया बलात्कार;संदिग्ध CCTV में कैद!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,289फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें