30.9 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियाहिरोशिमा में जेलेंस्की से बोले पीएम मोदी, "हर संभव कोशिश करेंगे"

हिरोशिमा में जेलेंस्की से बोले पीएम मोदी, “हर संभव कोशिश करेंगे”

तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी जापान के हिरोशिमा पहुंचे हैं।

Google News Follow

पीएम मोदी 6 दिन के विदेशी दौरे पर है। पीएम जी-7 समिट में शामिल होने के लिए 19 मई को जापान के हिरोशिमा पहुंचे हैं। उन्होंने जापान के पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। पीएम मोदी ने आज महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। आज ही पीएम की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात हुई है। पीएम अब जापान के बाद पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया भी जाएंगे।

हिरोशिमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बीच शनिवार को मुलाकात हुई है। ये मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। हालांकि इससे पहले पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच कई बार फोन पर बात हुई है। युद्ध के बीच यह पहली बार आमने-सामने मुलाकात और बातचीत हुई है।

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “रूस-यूक्रेन युद्ध का असर पूरी दुनिया पर है। मैं इसे सिर्फ एक मुद्दा नहीं मानता, बल्कि मेरे लिए यह अर्थव्यवस्था, राजनीति और मानवता का मुद्दा है। भारत और मैं युद्ध के समाधान के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल महीने में रूस ने विशेष सैन्य अभियान का नाम देते हुए यूक्रेन पर हमला कर दिया था। जिसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कई बार प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर युद्ध रुकवाने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की थी। हालांकि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों से युद्ध की शुरुआत के बाद से कई मौकों पर शांति की अपील कर चुके हैं। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में भी शांति का संदेश देते हुए साफ कह चुके हैं कि किसी भी समस्या का समाधान जंग नहीं है। ऐसे में आज दुनिया की नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात पर टिकी थी।

ये भी देखें 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह से उद्धव और ममता नदारद !

कश्मीर G-20 में शामिल होने से चीन का इनकार, तुर्की- सऊदी अरब भी कर रहे किनारा

देश में पहली बार सफल रोबोटिक सर्जरी, निकाला गया गले का ट्यूमर

हिरोशिमा में PM मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें