34 C
Mumbai
Wednesday, March 4, 2026
होमलाइफ़स्टाइलबढ़ते मोटापे से हैं परेशान? धनुरासन की मदद से पेट की चर्बी...

बढ़ते मोटापे से हैं परेशान? धनुरासन की मदद से पेट की चर्बी को कहें अलविदा

Google News Follow

Related

लोगों में तेजी से बढ़ता मोटापा वैश्विक स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में शुमार हो गया है। भारत में भी कई लोग इससे काफी परेशान नजर आते हैं। वहीं, महिलाओं में यह समस्या और भी ज्यादा देखी जाती है।

योग विशेषज्ञ के अनुसार, बढ़ते मोटापे पर नियंत्रण पाने के लिए योग और व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इनमें से एक बेहद कारगर योगासन है धनुरासन। यह पेट के बल लेटकर किया जाने वाला योगासन है, जिसमें पूरा शरीर धनुष की शेप में आ जाता है। यह आसन पीठ और पेट की चर्बी कम करने के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देता है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने बताया कि धनुरासन एक ऐसा योगासन है, जो पेट पर अधिकतम खिंचाव प्रदान करता है।

मंत्रालय के अनुसार, नियमित रूप से धनुरासन का अभ्यास करने से शरीर के विभिन्न हिस्सों की अतिरिक्त चर्बी को कम करने और बर्न करने में मदद मिलती है। यह आसन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि इससे मानसिक शांति और फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है।

धनुरासन करने से पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्या से निजात दिलाने में मददगार होता है। इसके अलावा, यह तनाव और थकान को कम करने में भी सहायक है, क्योंकि यह तंत्रिका तंत्र को शांत करता है।

इसे शुरुआती लोगों के लिए करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे जब शरीर खुलने लगेगा, तो करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके नियमित अभ्यास से न सिर्फ मोटापा नियंत्रित होता है बल्कि शरीर अधिक फिट, चुस्त और ऊर्जावान महसूस करता है।

गर्भवती महिलाएं, हाई ब्लड प्रेशर, हर्निया, गंभीर पीठ दर्द या हाल ही में सर्जरी हुई हो तो बिना योग विशेषज्ञ या डॉक्टर की बिना सलाह के यह आसन न करें। शुरुआत में किसी प्रशिक्षित योग शिक्षक के मार्गदर्शन में अभ्यास करें।

यह भी पढ़ें:

इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान ने इजरायल और अमेरिका को दी एयरस्पेस

“भाजपा जीतने के बाद हर घुसपैठिए को बाहर करेंगे”

सेमीफाइनल मैच से पहले समझिए भारतीय बल्लेबाजी की यह खामियां

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,064फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें