29 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमलाइफ़स्टाइलस्वस्थ लिवर है सेहतमंद जीवन की नींव, रोजाना करें ये 10 आसान...

स्वस्थ लिवर है सेहतमंद जीवन की नींव, रोजाना करें ये 10 आसान योगासन

Google News Follow

लिवर हमारे शरीर का ‘फिल्टर’ होता है जो खून को साफ करता है, पाचन में मदद करता है और कई जरूरी रसायनों का संतुलन बनाए रखता है। अगर लिवर कमजोर हो जाए तो थकान, पाचन खराब होना, त्वचा संबंधी समस्याएं और कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में योग एक बहुत अच्छा सहारा बन सकता है।

स्वस्थ लिवर के लिए योगिक प्रबंधन एक बहुत ही सरल, प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है जिससे हम अपने शरीर के इस महत्वपूर्ण अंग को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं कुंजल क्रिया की। यह एक शुद्धिकरण प्रक्रिया है जिसमें गुनगुने पानी को पीकर उल्टी के माध्यम से पेट की सफाई की जाती है। इससे पेट और लिवर पर जमा विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर हल्का महसूस करता है।

इसके बाद त्रिकोणासन आता है। इस आसन में शरीर त्रिकोण की तरह बनता है। यह लिवर और पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और पेट की चर्बी कम करने में भी मदद करता है। गोमुखासन भी बहुत उपयोगी है। इसमें शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और यह लिवर के आसपास रक्त संचार को बेहतर करता है। इससे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

शशकासन (खरगोश की मुद्रा वाला आसन) मन को शांत करता है और पेट के अंगों पर हल्का दबाव डालकर पाचन क्रिया को सुधारता है। पश्चिमोत्तानासन में आगे की ओर झुककर शरीर को खींचा जाता है। यह लिवर और पेट के अंगों की मालिश जैसा प्रभाव डालता है और पाचन शक्ति बढ़ाता है।

अर्धमत्स्येन्द्रासन एक बहुत प्रभावी ट्विस्टिंग पोज है। यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है क्योंकि इसमें पेट के अंदर के अंगों की अच्छी तरह से मालिश होती है। भुजंगासन (कोबरा पोज) लिवर को सक्रिय करता है और पेट के अंगों में रक्त संचार बढ़ाता है। यह आसन कमर दर्द में भी राहत देता है।

धनुरासन शरीर को धनुष की तरह मोड़ता है और यह लिवर तथा पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इससे भूख भी संतुलित रहती है। कपालभाति प्राणायाम लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें तेज सांस छोड़ने की प्रक्रिया से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है।

अंत में ध्यान (मणिपुर चक्र) करना बहुत महत्वपूर्ण है। मणिपुर चक्र को ऊर्जा और पाचन शक्ति का केंद्र माना जाता है। इस पर ध्यान करने से मानसिक शांति मिलती है और पाचन तंत्र तथा लिवर दोनों संतुलित रहते हैं।

यह भी पढ़ें:

जर्मनी दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पनडुब्बी सौदे पर होगी नज़र

3,000 सैनिक, 5 जहाज तैनाती की अनुमति; भारत और रूस साझा करेंगे सैन्य अड्डे

NGO की आड़ में धर्मांतरण और यौन शोषण का खेल; रियाज काजी गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें