26 C
Mumbai
Saturday, January 24, 2026
होमलाइफ़स्टाइलआयुर्वेद सिर्फ इलाज नहीं, प्रकृति संरक्षण का भी आधार: प्रतापराव जाधव

आयुर्वेद सिर्फ इलाज नहीं, प्रकृति संरक्षण का भी आधार: प्रतापराव जाधव

अधिकांश लोग बीमार होने पर सीधे आधुनिक अस्पतालों की ओर जाते हैं, लेकिन जब वहां से राहत नहीं मिलती, तब ही वे आयुर्वेद की ओर रुख करते हैं।

Google News Follow

Related

हर साल 23 सितंबर को मनाया जाने वाला आयुर्वेद दिवस अब वैश्विक मानक के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार फिक्स कर दिया गया है। आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार (19 सितंबर)को कहा कि पहले यह दिवस धनतेरस के अवसर पर मनाया जाता था, लेकिन अब इसे स्थायी रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष 10वां ऐतिहासिक आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मेहमान भी शामिल होंगे।

जाधव ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘आयुर्वेद फॉर पीपल एंड प्लैनेट’ है। इसका उद्देश्य केवल मानव स्वास्थ्य तक सीमित नहीं, बल्कि विश्व की वनस्पतियों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में आयुर्वेद की भूमिका को भी उजागर करना है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक ऑर्गैनिक खेती को इस थीम में शामिल किया गया है और इसके लिए किसानों और कृषि मंत्रालय से बातचीत जारी है। इसके तहत कई औषधीय पौधों की खेती बड़े पैमाने पर की जा सकती है, जिससे आयुर्वेदिक उपचार और दवाओं की उपलब्धता आसान होगी।

प्रतापराव जाधव ने यह भी कहा कि आज भी अधिकांश लोग बीमार होने पर सीधे आधुनिक अस्पतालों की ओर जाते हैं, लेकिन जब वहां से राहत नहीं मिलती, तब ही वे आयुर्वेद की ओर रुख करते हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि लोग आयुर्वेद का सहारा अंतिम चरण में लेते हैं, जबकि समय रहते इसे अपनाने पर बेहतर और स्थायी परिणाम मिलते हैं। जाधव ने दावा किया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार भी आयुर्वेद से संभव है।

उन्होंने याद दिलाया कि आयुष मंत्रालय 2016 से हर साल आयुर्वेद दिवस मना रहा है और भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर मनाने की योजना है, ताकि विश्वभर में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़े और इसकी वैज्ञानिक मान्यता मजबूत हो।

साथ ही, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए जाधव ने कहा कि विपक्ष की कोशिश यही रहती है कि “नकली वोट और घुसपैठिये वोटर” को हटाया न जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब लोकसभा में महाराष्ट्र से कांग्रेस को एकतरफा वोट मिला था, तब राहुल गांधी ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी।

यह भी पढ़ें:

मुंबई में मोनोरेल सेवा अस्थायी रूप से बंद, यात्रियों ने नाराजगी जताई!

एच-1बी वीज़ा शुल्क को भारत के लिए झटका क्यों नहीं मानते अमिताभ कांत?

विदेशी निर्भरता हमारी सबसे बड़ी दुश्मन, भारत के इस दुश्मन को हराना ही होगा : पीएम मोदी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,358फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
288,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें