27 C
Mumbai
Tuesday, March 17, 2026
होमलाइफ़स्टाइलशरीर के संकेत: कमजोरी, चक्कर और नींद की कमी हो सकती हैं...

शरीर के संकेत: कमजोरी, चक्कर और नींद की कमी हो सकती हैं स्वास्थ्य चेतावनी!

Google News Follow

Related

डॉक्टर्स का कहना है कि शरीर अक्सर कई तरह के संकेत देता है, जिन्हें अनदेखा करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। हाल ही में विशेषज्ञों ने बताया कि कमजोरी, ऊर्जा की कमी, सिर में चक्कर आना, चेहरे का पीला पड़ना और नींद में खलल जैसे लक्षण शरीर में पोषक तत्वों की कमी या अन्य बीमारियों की चेतावनी हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, कमजोरी और दिल की अनियमित धड़कन के मामलों में केले का सेवन लाभकारी हो सकता है। बार-बार सिर में चक्कर आने या चेहरे का पीला पड़ने पर चुकंदर और हरी पत्तेदार सब्जियों को आहार में शामिल करना चाहिए। नींद न आने, बीच-बीच में जागने या मांसपेशियों में जकड़न होने की समस्या में कद्दू के बीज फायदेमंद हैं। हड्डियों की कमजोरी और जोड़ों में दर्द के लिए कैल्शियम और प्रोटीन युक्त आहार जैसे दही और सफेद तिल लाभकारी बताए गए हैं।

बालों का सफेद होना और अचानक बालों का झड़ना भी शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि देसी घी और काजू का नियमित सेवन इन समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

विशेषज्ञों ने लोगों से सलाह दी है कि शरीर के इन संकेतों को नजरअंदाज न करें और समय रहते संतुलित आहार और जीवनशैली अपनाकर स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें:

भारत की यात्री वाहन बिक्री वित्त वर्ष 26 में एक से दो प्रतिशत बढ़ने का अनुमान: रिपोर्ट!

भारतीय परिवारों की वेल्थ 2024 बीते 8 वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ी: रिपोर्ट! 

‘सनातन भारत की पहचान, धमकी बंद करो’, मौलवियों पर बरसे गिरिराज सिंह!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें