28 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमलाइफ़स्टाइलमोदक को घर पर बनाने के आसान ट्रिक्स

मोदक को घर पर बनाने के आसान ट्रिक्स

गणेश चतुर्थी में मोदक का भोग अवश्य लगाएं

Google News Follow

इस साल 31 अगस्त को गणपति बप्पा का घर-घर में आगमन हो रहा है। बप्पा की मूर्ति स्थापित करने वाले लोगों को काफी तरह की तैयारी करने की जरूरत होती है। इस दौरान पूजा से लेकर सजावट तक का खास ख्याल रखा जाता हैं। इसी के साथ गणपति को भोग स्वरूप चढ़ने वाले प्रसाद भी बहुत जरूरी होते है। यह पर्व 10 दिन तक चलते है जिसमें गणपति बप्पा को तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं। भोग स्वरूप भगवान को प्रिय मोदक भी चढ़ाया जाता हैं। हालांकि कई लोगों की शिकायत है कि घर में मोदक सही तरह से नहीं बनते है। पर आज हम आपको मोदक बनाने के ऐसे ट्रिक्स को बता रहे हैं जो मोदक बनाने में आपके काम आ सकती हैं।

मोदक बनाने का फर्स्ट चरण है कि नारियल और गुड़ को एक साथ पकाते समय इसे सही तरीके से पकाना, यह बहुत जरूरी है। इसे तब तक पकाएं जब तक कि अतिरिक्त नमी खत्म न हो जाए और ये सूखने लगे। हालांकि, इस बात का भी विशेष ध्यान रखना है कि आप इसे ज्यादा न पकाएं। कई बार मोदक बनाने में लेट होने से बचने के लिए तैयारियां एक दिन पहले से शुरू की जाती हैं। इसीलिए तैयारी करते समय आप इस बात का अवश्य ध्यान रखें की आपको हमेशा ताजे सूखे नारियल का इस्तेमाल करना है।

मोदक में उपयोग किया जाने वाला आटा सबसे महत्वपूर्ण होते है। जैसेें कि 1 कप चावल के आटे को लगाने के लिए आमतौर पर 1 कप से थोड़ा ज्यादा पानी की जरूरत होती है। अगर आप मात्रा का सही हिसाब रखते है तो बनाए गए मोदक सॉफ्ट और टेस्टी बनेंगे। बनाया गया मिश्रण बिना दरार के और चिपचिपा  न हो, इसके लिए थोड़ा गर्म पानी छिड़कें और पुनः इसे गूंथ लें। यह इसे एक अच्छी बनावट देने में मदद करता है। यदि आटा सही तरह से गूंथा गया है तो संभवतः मोदक सॉफ्ट और क्रैक फ्री बनेंगे।

हाथ से मोदक बनाते समय उंगलियों को पानी में डुबोते हुए आटा का एक भाग लें जो गेंद के आकार का हो। आटे को दोनों हाथों के अंगूठे और तर्जनी की मदद से गोलाकार गति में फैलाकर बनाना शुरू करें। वहीं अगर आटा चिपचिपा है तो वहाँ पानी की जगह घी का इस्तेमाल भी कर सकते है।

ये भी पढ़ें 

कोलेस्ट्रॉल की बढ़ती समस्या

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें