30 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमलाइफ़स्टाइलमुहांसों की परेशानी हो तो जरूर अपनाएं यह घरेलू इलाज

मुहांसों की परेशानी हो तो जरूर अपनाएं यह घरेलू इलाज

मुहांसों पर मेडिसिन के अलावा घरेलू नुस्खे अधिक फायदेमंद

Google News Follow

वर्तमान समय में युवाओं में आमतौर पर पिंपल्स की समस्या देखने मिलती है। पिंपल-मुहांसे की समस्या से सभी लोग परेशान रहते है, यह सुंदरता पर भी दाग लगा देता हैं। चेहरे पर पिंपल्स होने की वजह से युवाओं के आत्मविश्वास पर भी काफी गहरा असर देखने मिलता है। चेहरे पर मुहांसे होने के कई कारण हो सकते हैं। मुहांसो की समस्या ज्यादातर किशोरावस्था में देखने को मिलती है। हालांकि, कई बार शरीर के हार्मोनल में बदलाव के चलते भी पिंपल्स हो जाते हैं। मुंहासों का संबंध शरीर की अंदरूनी समस्याओं से होता है। इसलिए इससे छुटकारा पाने के लिए आंतरिक और बाहरी दोनों तरीकों से इलाज करना जरूरी है।  

बता दें कि पिपंल्स को ठीक करने करने के लिए घरेलू ईलाज के तौर पर शहद और दालचीनी काफी मददगार है। मुहांसों को कम करने में इनमेंएंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज सहायक होते हैं। इसे हम मास्क और मेडिसिन दोनों के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि स्किन की देखभाल के लिए सबसे ज्यादा एलोवेरा जैल को उपयोग में लाया जाता है। त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए एलोवेरा जैल मददगार रहती है। जैल त्वचा को साफ करने और मुलायम बनाने में भी मददगार होता है। एलोवेरा जैल को रोजाना चेहरे पर लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है।  

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर भी काफी लाभदायक है। किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया और फंगस को मारने में एप्पल साइडर विनेगर अहम भूमिका निभाता है। बता दें कि एप्पल साइडर विनेगर को मुहांसों वाली जगह पर पानी के साथ मिलाकर कॉटन की सहायता लगाना चाहिए। इसके अलावा पानी में डालकर इसे पी भी सकते हैं। इन सबके अलावा, ग्रीन टी भी चेहरे के मुहांसे पर लाभदायक है। ग्रीन टी में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो मुहांसों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और इंफेक्शन से लड़ने का काम भी बखूबी करती है। ग्रीन टी के रोजाना सेवन से तकरीबन 4 हफ्ते में मुहांसों से छुटकारा पाया जा सकता है। इन घरेलू उपचार से कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है। और आसानी से पिम्पल और मुहाँसे की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

ये भी देखें 

झुग्गी में चलने वाली पार्टी को मिला करोडो का चंदा,आईटी भी हैरान 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें