30 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटझुग्गी में चलने वाली पार्टी को मिला करोडो का चंदा,आईटी भी हैरान 

झुग्गी में चलने वाली पार्टी को मिला करोडो का चंदा,आईटी भी हैरान 

जनतावादी कांग्रेस पार्टी को मिला 90 करोड़ चंदा    

Google News Follow

मुंबई के चूनाभट्टी में झुग्गी बस्ती से चलने वाली एक राजनीतिक पार्टी फिलहाल आयकर विभाग के रडार पर है। इस पार्टी का कार्यालयझुग्गी बस्ती में है जिसको करोड़ों का चंदा मिला है। बताया जा रहा है कि हाल ही आयकर विभाग ने देश के कई हिस्सों में छापेमारी की थी। जिसके बाद इस राजनीतिक पार्टी का पता चला था। इस पार्टी का नाम जनतावादी कांग्रेस पार्टी है। जिसका संचालन चूनाभट्टी में एक झुग्गी बस्ती से हो रहा था।

बताया जा रहा है कि जनतावादी कांग्रेस पार्टी को लाखों का चंदा नहीं दिया गया बल्कि 90 करोड़ रूपये चंदा देने की जानकारी मिली है। इतनी बड़ी रकम की जानकारी मिलने के बाद बाद से आयकर विभाग के अफसर भी हैरान हो गए। आयकर विभाग को इस पार्टी पर शक है इसे हवाला के जरिये यह रकम टांसफर की गई है। हालांकि, जनतावादी कांग्रेस दल ने पंजीकृत पार्टी है और उसके पास पार्टी का सिंबल भी है, से लेकिन इसका महाराष्ट्र या मुंबई ने रोल न के बराबर है। बावजूद इसके पार्टी को इतनी बड़ी रकम मिलने पर कई तरह की आशंकाए घर कर ली है।

सवाल उठ रहे हैं जिस पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है,बावजूद उसे 90 करोड़ की राशि देना संदेह के घेरे में है। वहीं अध्यक्ष संतोष  काटके ने कहा है कि चंदा में जो राशि में मिली वह सभी पार्टी के विकास में खर्च किया गया है। गलत नहीं किया गया है। उनका कहना है किं पार्टी के काम में खर्च किये गए पैसे का विवरण चुनाव आयोग को भेज दिया गया। जबकि आयकर विभाग ने इस दावे को खारिज कर दिया है। विभाग का कहना है कि कर को बचाने के लिए पार्टी को हवाला के जरिये पैसे दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें

अब उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के नाम हिंदी के साथ उर्दू में भी होंगे 

 

PM मोदी ने महारानी एलिजाबेथ से मुलाक़ात का बताया किस्सा  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें