29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमलाइफ़स्टाइलवायु सेना की नई वर्दी: जानिए इसकी खासियत, जवान देंगे दुश्मनों को...

वायु सेना की नई वर्दी: जानिए इसकी खासियत, जवान देंगे दुश्मनों को चकमा         

भारतीय वायुसेना आज अपनी 90 वीं वर्षगांठ पर नया बदलाव  

Google News Follow

भारतीय वायुसेना आज अपनी 90 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस दौरान चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें  एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने सेना के जवानों को सम्बोधित किया। उन्होंने वायु सेना के स्वर्णिम इतिहास के बारे जानकारी दी। वहीं, इस दौरान सेना की नई वर्दी का भी अनावरण किया गया। इस वर्दी की कई खासियत है।

बताया जा रहा है कि आईटीबीपी के जवानों से मिलती जुलती है। इस वर्दी का उपयोग फाइटर उड़ाने वाले पायलट युद्ध के दौरान करेंगे। वहीं, वायु सेना में पहली बार कॉम्बैट टीशर्ट पहली बार शामिल किया गया है। सबसे बड़ी खासियत यह कि यह पूरी तरह स्वदेशी है। कलर, डिजाइन जो प्रकृति के अनुरूप। इसके जरिए दुश्मनों को चकमा दिया जा सकता है। वायु सेना के 90 वीं वर्षगांठ पर इस वर्दी को विंग कमांडर कुणाल खन्ना और उनकी टीम ने इस वर्दी  को प्रदर्शित किया।

वायु सेना की यह वर्दी काफी आरामदायक है। यह हलकी और लचीली है। इस वर्दी में टीशर्ट , शर्त, शूज और  टोपी भी अलग है। बताया जा रहा है कि यह पारंपरिक सुरक्षा कवच प्रदान करता है। चंडीगढ़ में परेड और फ्लाई पास्ट का आयोजन किया गया। जिसमें वायुसेना के जवानों ने कलाबाजी दिखाई। इसी दौरान वायुसेना की कॉम्बैट वर्दी का अनावरण किया गया। बता दें कि वायु सेना हर साल अपने योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए 8 अक्टूबर को वायुसेना वर्षगांठ मनाता है। इस दौरान एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि हम अगले साल से महिला अग्निवीरों को शामिल करने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसके लिए बुनियादी ढांचे पर काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें 

वायु सेना ​को नई हथियार प्रणाली शाखा की स्थापना को मंजूरी – केंद्र ​

नीतीश का बड़ा दावा: पीके जेडीयू का कांग्रेस में कराना चाहते हैं विलय    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें