35 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमलाइफ़स्टाइलचिलचिलाती गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, रोज पिएं ये हेल्दी देसी...

चिलचिलाती गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, रोज पिएं ये हेल्दी देसी ड्रिंक्स

Google News Follow

Related

तेज धूप, पसीना और ज्यादा गर्म मौसम के चलते शरीर डीहाइड्रेटेड हो जाता है, जिससे थकान, सिरदर्द और कभी-कभी चक्कर भी आ सकते हैं। ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही पर्याप्त नहीं होता, इसलिए गर्मियों में कुछ हेल्दी और नेचुरल ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है।

ऐसे में गर्मियों के लिए कुछ परफेक्ट देसी ड्रिंक्स की बात करें तो सबसे पहले आम पन्ना आता है। आम पन्ना कच्चे आम से बनता है और यह पारंपरिक रूप से गर्मियों का सबसे पसंदीदा पेय माना जाता है। यह लू से बचाने के लिए बेहतरीन है और प्यास बुझाने के साथ शरीर को तुरंत फ्रेश महसूस कराता है। इसमें थोड़ा-सा काला नमक और पुदीना डालकर और भी स्वादिष्ट और ठंडक देने वाला बनाया जा सकता है।

नारियल पानी भी गर्मियों का सुपर ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी तुरंत पूरी हो जाती है, क्योंकि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह ड्रिंक बेहद फायदेमंद है। यह बॉडी की एनर्जी बढ़ाने और थकान मिटाने में भी मदद करता है।

इसी तरह तरबूज का जूस भी गर्मियों में बेहद हेल्दी ड्रिंक माना जाता है। तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है और यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को ठंडक और ऊर्जा दोनों प्रदान करते हैं।

खट्टे फलों जैसे संतरा, मौसमी और नींबू के जूस भी गर्मियों में बहुत काम आते हैं। ये न केवल शरीर को तरोताजा रखते हैं बल्कि विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से इम्युनिटी भी बढ़ाते हैं। आप चाहें तो इनमें थोड़ी पुदीना, अदरक या काला नमक डालकर स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा छाछ या बटरमिल्क को गर्मियों का बेस्ट होम रेमेडी माना जाता है। यह पेट को ठंडक देता है, पाचन बेहतर करता है और शरीर की आंतरिक गर्मी को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें:

स्पीडबोट हादसे में घायल हुए रेमण्ड ग्रुप के चेयरमन गौतम हरि सिंघानिया; 2 भारतीय लापता

लव जिहाद: दलित महिला के मामलें में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी निलंबित

पहली बार हजार मील दूर अमेरिकी द्वीप पर ईरान के IRBM मिसाइल से हमलें

धुरंधर-2 विवाद: “दाऊद के पैसे से फिल्म बनती थी तब ठीक था, दाऊद पर फिल्म बनी तो तकलीफ हो रही है!”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें