25 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमलाइफ़स्टाइलनींद की कमी छीन सकती है चेहरे और बालों की चमक, जान...

नींद की कमी छीन सकती है चेहरे और बालों की चमक, जान लें इसके बड़े नुकसान

Google News Follow

बाजार में एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट मौजूद हैं, जो बालों और स्किन की सुंदरता और मजबूती को बढ़ाने का वादा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये महंगे प्रोडक्ट भी बेकार हैं जब तक नींद पूरी न हो?

नींद की कमी बालों और त्वचा को नुकसान पहुंचाती है, जिसकी भरपाई महंगे प्रोडक्ट भी नहीं कर पाते। जब शरीर को पूरी नींद नहीं मिलती है, तो पूरा शरीर प्रभावित होता है और इसका असर धीरे-धीरे चेहरे और बालों पर दिखना शुरू हो जाता है। नींद की कमी से चेहरे का रिपेयर सिस्टम कमजोर हो जाता है, कोलेजन कम बनने लगता है। झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं या यूं कहें कि उम्र से पहले ही बुढ़ापा आ जाता है और चेहरे पर पिंपल होने लगते हैं।

वहीं, बाल झड़ने लगते हैं, बालों में रुखापन बढ़ जाता है और बाल समय से पहले सफेद हो जाते हैं और सबसे बड़ा नुकसान यह है कि नींद की कमी स्ट्रेस हार्मोन को ट्रिगर करती है, जिससे बिना कारण अवसाद और चिंता महसूस होने लगती है और चिड़चिड़ापन होने लगता है।

नींद की कमी से शरीर में सबसे पहले हार्मोन असंतुलित होता है और धीरे-धीरे नींद की कमी से पाचन की गति भी धीमी हो जाती है। पाचन की कमी से शरीर को पूरा पोषण नहीं मिलता और उसका प्रभाव भी बालों को जड़ों से कमजोर बनाता है। इसलिए खूबसूरत स्किन और बाल सिर्फ महंगे प्रोडक्ट से नहीं मिलते हैं, बल्कि पूरी नींद से मिलते हैं।

पूरी नींद से शरीर को मरम्मत का पूरा समय मिलता है। रात के समय ली गई नींद शरीर को डिटॉक्स करने का काम करती है और शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। विषाक्त पदार्थों के बाहर निकलने की प्रक्रिया चेहरे की रंगत और रक्त की शुद्धि को बढ़ाती है और चेहरा चांद सा खिल उठता है।

8 घंटे की नींद को हमेशा ब्यूटी स्लीप कहा जाता है। 8 घंटे की नींद के बाद मस्तिष्क हैप्पी हॉर्मोन का उत्पादन ज्यादा करता है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है। स्ट्रेस पर नियंत्रण बालों के झड़ने पर लगाम लगाता है और साथ ही चेहरे पर झुर्रियां भी नहीं आती।

यह भी पढ़ें:

आवाज़ की पहचान, रिश्तों की मिसाल: कविता कृष्णमूर्ति की प्रेमकथा​!

अमेरिका-ग्रीनलैंड विवाद से निवेशक सतर्क, बाजार में अस्थिरता की आशंका!

NEET में दिव्यांग कोटा पाने के लिए युवक ने काटा खुद का पैर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें