28 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमलाइफ़स्टाइलतो इस तरह कंट्रोल होगा शुगर

तो इस तरह कंट्रोल होगा शुगर

Google News Follow

Related

विश्व मधुमेह संघ की मानें तो भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जो ज़िंदगीभर साथ में रहती है। इस बीमारी में व्यक्ति को अपनी खानपान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। लापरवाही बरतने पर कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को सही दिनचर्या, उचित खानपान और रोजाना वर्कआउट करना चाहिए। साथ ही चीनी से परहेज करना चाहिए। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डाइट में जौ को जरूर शामिल करें। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। कई शोध में इसका खुलासा हो चुका है कि जौ डायबिटीज और मोटापा के मरीजों के लिए दवा समान होता है। एक शोध में जौ के फायदे को बताया गया है। यह शोध इंसानों पर किया गया था। इस शोध में 20 लोगों को शामिल किया गया था, जिन्हें दो वर्गों में बांटा गया था। इस शोध में शामिल एक टीम के लोगों को जौ की दलिया एक महीने तक डाइट में खाने की सलाह दी गई। एक महीने बाद ब्लड शुगर की जांच गई। इस शोध में पाया गया कि जौ के सेवन से शुगर स्तर कम हुआ। आप चाहे तो जौ पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए जौ को पानी में उबाल लें। इसके बाद पानी (ठंडा) को छानकर पी सकते हैं। इसके सेवन से भी ब्लड शुगर में सुधार होता है।

जौ में बीटा-ग्लूकेन, फाइबर और फाइटोस्टेरोल्स जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में सहायक सिद्ध होते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो बीटा-ग्लूकेन क्रेविंग से निजात दिलाता है। वहीं, फाइबर से पेट हमेशा भरा रहता है। इससे भूख कम लगती है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,285फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें